Betul News: वैन में नहीं बैठाई छात्रा बिफरी, स्कूल वैन के सामने बैठी

सड़क पर जाम लगने से यातायात बाधित, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Betul News: बैतूल। चिचोली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल वैन से ले जाने से मना किए जाने पर कक्षा पांचवीं की एक छात्रा ने नाराज़गी जताते हुए सड़क पर बैठकर जाम कर दिया, इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस को जानकारी मिलने पर छात्रा को समझाइश दी। इसके बाद यातायात बहाल हुआ और स्थिति सामान्य हुई। हालांकि मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि नाराज स्कूल संचालक वैन रोकने पर छात्रा के पिता की थाने में शिकायत की है। उनका आरोप है कि पिता ने ड्राइवर के साथ मारपीट की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने की भी खबर है।

जानकारी के अनुसार, चिचोली के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत छात्रा सुरभि यादव का प्रवेश शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत हुआ है। बताया गया है कि पिछले दो वर्षों से छात्रा के परिजनों द्वारा स्कूल वैन की फीस जमा नहीं की गई थी। इसी के चलते स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को वैन सुविधा देने से इनकार कर दिया। शनिवार को जब गांव चुनाहजूरी से स्कूल वैन छात्रा को लेने नहीं पहुंची, तो वह नाराज़ हो गई। विरोध स्वरूप छात्रा ने सड़क पर बैठकर वैन को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को समझाइश दी।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल कर दिया गया। इधर जानकारी सामने आई है कि स्कूल संचालक ने इस मामले में छात्रा के पिता की शिकायत चिचोली थाने में दर्ज कराई है। उन पर ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में राजनीति भी गरमा गई है। कहा जा रहा है कि छात्रा के विरोध की वजह से उसके पिता के खिलाफ झूठा मामला राजनैतिक दबाव में दर्ज हुआ है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button