HP Gas Sankat: गंज क्षेत्र में एचपी गैस संकट: होम डिलीवरी बंद, लेकिन वसूली जारी?

HP Gas Sankat: HP Gas crisis in Ganj area: Home delivery stopped, but recovery continues?

सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

HP Gas Sankat: बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र में इन दिनों एचपी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। स्थिति यह है कि होम डिलीवरी सेवा लगभग बंद हो गई है, लेकिन उपभोक्ता आरोप लगा रहे हैं कि इसके बावजूद उनसे पूरी डिलीवरी राशि वसूली जा रही है। गैस एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर उपभोक्ताओं में विभाग तथा एजेंसी संचालक के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। इधर गैस एजेंसी संचालक ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए स्थिति स्पष्ट कर कहा है कि करीब 5 सैकड़ा सिलेंडरों की सप्लाई वाहन खराब होने के चलते आई थी। आज या कल तक सप्लाई पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी। होम डिलीवरी दिए पैसा वसूलने के सवाल ही नहीं उठता। किसी भी उवभोक्ता से अतिरिक्त राशि नहीं ली गई है।

एजेंसी पर लग रही भीड़,दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन से चार दिनों से गैस की सप्लाई कम हो गई है पर होम डिलीवरी नहीं हो रही, ऊपर से सीधे एजेंसी से सिलेंडर लाने पड़ रहे हैं। इससे बुजुर्ग, महिलाओं और कामकाजी लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता आरोप लगा रहे हैं कि सिलेंडर स्वयं उठाकर ले जाने के बावजूद उनसे होम डिलीवरी शुल्क वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। गंज क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस के लिए उन्हें कई-कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन तय समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा।

500 सिलेंडरों से भरा वाहन खराब होने से आई दिक्कत

इधर एजेंसी संचालक सुरेंद्र कपूर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी उपभोक्ता से होम डिलीवरी की अतिरिक्त राशि नहीं ली गई है। समस्या केवल सप्लाई बाधित होने की वजह से उत्पन्न हुई है। एजेंसी संचालक ने बताया कि मंडीदीप के पास गैस से भरा एक वाहन खराब हो गया था, जिसमें करीब 500 सिलेंडर लदे हुए थे। यही वजह है कि सप्लाई गड़बड़ा गई और गंज क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में संकट की स्थिति बन गई। उनका कहना है कि जैसे ही वाहन एजेंसी तक पहुंचेगा। कुछ ही घंटों में सप्लाई पहले की तरह सामान्य कर दी जाएगी और उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। गैस किल्लत से पैदा हुई इस असुविधा ने क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। अब देखना यह है कि सप्लाई सुचारू होने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायतें वास्तव में दूर होती हैं या नहीं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button