Betul News: एल्डरमेन-जनभागीदारी समिति में स्थान पाने के लिए जद्दोजहद

10 निकायों के अलावा शासकीय कालेजों में नए पद सृजन के लिए नेताओं की खूब भागदौड़

Betul News: बैतूल। सत्तारूढ़ भाजपा में आने वाले दिनों में जिले के 10 निकायों में एल्डर मेन की नियुक्ति की जाना है। इसके लिए भाजपा समर्पित नेताओं में जमकर भागदौड़ मची है। पद पाने के लिए अपने स्तर पर यह नेता वरिष्ठों से संपर्क करने के प्रयास में है। इसी तरह जिले के करीब एक दर्जन शासकीय महाविद्यालयों में नई जनभागीदारी समिति का गठन होना है। इसके लिए भी कई नाम चर्चा में है। समिति अध्यक्ष के अलावा सदस्य भी बनाए जाने है, इसलिए पूर्व छात्र भी अपने स्तर पर इन समितियों में स्थान पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अगले माह तक यह सूची पूरे प्रदेश स्तर पर जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा में पांच वर्ष पहले तक एल्डरमेन नियुक्त किए गए थे, इसके बाद 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ गई। पूर्व एल्डरमेनों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया। तब से आज तक नए एल्डरमेन नियुक्त नहीं किए गए। जिला मुख्यालय के अलावा सारणी, मुलताई, आमला जैसी प्रमुख नपा में 4-4 एल्डरमेन नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे छोटे निकायों में भी एल्डरमेन नियुक्त किए जा सकते हैं। इन नियुक्तियों में स्थानीय नेताओं को शामिल किया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा में जिला मुख्यालय से लेकर अन्य निकायों के लिए सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एडजेस्ट कर सूची बनाई जा रही है।

इनमें कुछ महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल हैं जो पार्टी का झंडा लंबे समय से हाथ में थामे हुए हैं। खबर तो यह भी है कि भाजपा हर निकाय में 4 एल्डरमेन में से एक की नियुक्ति महिला के रूप में करने वाली है। इन नियुक्तियों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता का आंकलन किया जाएगा। जिले में निकाय क्षेत्रों में ऐसी कई महिलाएं शामिल हैं जो पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय बताईजा रही है। इसी तरह अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी एल्डरमेन के लिए अपने नामों को आगे बढ़ाने में लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा बैतूल शहर में अल्पसंख्यक वार्डों के अलावा पिछले चुनावों में कम मतों से पराजित कुछ वरिष्ठ नेताओं को एल्डरमेन बनाने का प्रयास कर रही है।

जनभागीदारी समिति में दिखेगा दबदबा

इधर जनभागीदारी समिति में नियुक्तियां की जाना है। वर्तमान जन भागीदारी समिति का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में नई समिति में पद पाने के लिए एक आनर सौ बीमार जैसे हालात निर्मित है। जनभागीदारी अध्यक्ष किसी वरिष्ठ और आरएसएस जुड़े नेताओं को बनाए जाने की चर्चा चल रही है। इनमें शिक्षा से जुड़े किसी ऐसे चेहरे की तलाश की जा रही है जो कालेज में सक्रिय रहकर परिवर्तन कर सके। इसके अलावा सचिव के लिए लगभग 10 पूर्व छात्र नेताओं की तलाश की जा रही है।

यही तलाश बैतूल के अलावा सारणी, मुलताई, आमला, भैंसदेही, आठनेर, शाहपुर के शासकीय कालेजों के लिए अपनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि इन सभी कालेजों में नई जनभागीदारी समिति का गठन किया जाना है। स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से भाजपा संगठन इन समितियों के लिए नाम बुला रहा है, ताकि सभी को समायोजित किया जा सके। सूत्र बताते हैं कि बैतूल से सूची एप्रुल होने के बाद प्रदेश संगठन इस पर मोहर लगाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button