Betul Samachar: जीतू पटवारी के विधायक को निक्कमा कहने पर राजनीति में उबाल

Betul News: Politics stirs up after Jitu Patwari calls MLA useless

मुलताई, बैतूल में भाजपाइयों ने माफी मांगने की उठाई मांग

Betul Samachar: बैतूल। गत दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को निक्कमा कहे जाने के बाद जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। शुक्रवार नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर और मुलताई के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कार्यवाही की मांग करते हुए, जीतू पटवारी से माफी मांगने की बात कही है। भाजपाइयों का कहना है कि विगत दिनों पूर्व विशेष राजनितिक दल के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बैतूल जिले की मुलताई तहसील में आकर सार्वजनिक रूप से मुलताई के विधायक माननीय चन्द्रशेखर देशमुख के बारे में की गई टिप्पणी में मक्कार निकम्मा जैसे अभद्र शब्दो का प्रयोग किया गया था।

जबकि मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख जो कि सादा जीवन उच्च विचार वाले मिलनसार सज्जन व्यक्ति है, सभी सामाजिक जन एवं जनता उनका आदर करते है, विधायक देशमुख ने अपने वर्तमान कार्यकाल में ही अपनी मुलताई विधानसभा में 16 डेमों का निर्माण करवाया है जिससे आज हजारों किसान लाभान्वित हो रहे है। इन्ही के प्रयासों से मुलताई नगर पालिका में पेयजल की व्यवस्था में पाईप लाईन का कार्य प्रगति पर है, आज तक उनपर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगा। यह सही है कि विपक्ष के नेता को राजनितिक मुद्दे उठाना चाहिए, आरोप प्रत्यारोप लगाये जाने चाहिए लेकिन उसमें शब्दो की गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिए।

नैतिकता के आधार पर इस प्रकार के शब्दों से व्यक्ति और समाज दोनो आहत होते हैं , बल्कि अपमानित भी महसूस होता है ,साथ ही समाज की गरिमा भी भंग होती है। कुन्बी समाज जिले में बहुतायत है। माननीय विधायक के रिश्तेदार सगे संबंधी व सामाजिक लोग आपस में इन असभ्य शब्दों की भर्त्सना कर रहे है। हमारा देश सुसंस्कृतिवान एवं सभ्य समाज की अगवाई करता है और सभी का मान सन्मान करता है। एक वरिष्ठ व्यक्ति को उम्र में छोटे व्यक्त्ति ने इस प्रकार के शब्दों से संबोधित नहीं करना चाहिए। अत: जीतू पटवारी सार्वजनिक रूप से उक्त बातों पर विचार करते हुए माफी मांगे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button