Betul News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष डागा समेत 16 पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला!

Betul News: Case of obstruction in government work against 16 including District Congress President Daga!

बिना अनुमति थाने में धरना देने पर कोतवाली पुलिस में दर्ज हुआ प्रकरण

Betul News:बैतूल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा बैतूल आगमन पर कांग्रेसियों द्वारा कारगिल चौक पर पार्टी का झंडा लगाने पर उपजे विवाद में नया मोड़ आ गया है। पार्टी के बैतूल शहर अध्यक्ष और एक पार्षद पर भाजपा नेता की शिकायत के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डागा ने थाने में करीब तीन घंटे तक धरना देकर भाजपा नेता पर एफआईआर की मांग की थी। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 843/25, धारा 132 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चौकाने वाली बात यह है कि कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया ने गुरुवार देर शाम को खुद पुष्टि की थी कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डागा समेत 16 कांग्रेसियों ने पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन शुक्रवार को एसपी निश्चल एन झारिया से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने ऐसी कोई बात होने से इंकार कर दिया।

18 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा बैतूल आए डागा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था। जगह-जगह स्वागत द्वार और झंडे लगाकर स्वागत की तैयारी एक दिन पहले ही की जा रही थी। इस बीच कारगिल चौक पर कांग्रेसी झंडे लगाने पर भाजपा नेता सतीष बड़ोनिया ने आपत्ति जताई। इस दौरान वहां पर मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और पार्षद उमाशंकर दीवान से उनका विवाद हो गया। विवाद में बड़ोनिया के साथ कांग्रेसी नेताओं ने मारपीट कर दी।

यह खबर आग की तरफ फैली तो भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध जताया। इसके बाद मोनू बड़ोनिया और उमाशंकर दीवान पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हो गया। उधर मामला दर्ज होने की भनक अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शाम को कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। कांग्रेसियों के साथ डागा ने कोतवाली के मुख्य द्वार पर धरना दे दिया।

उनका आरोप था कि भाजपा नेता सतीष बड़ोनिया द्वारा कारगिल चौक स्मारक से शासकीय ध्वज हटाए गए है। हालांकि इसके कोई सबूत नहीं मिले। बाद में एसडीओपी ने उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें स्पष्ट हो गया कि बड़ोनिया ने शासकीय ध्वज नहीं, बल्कि कांग्रेस के झंडे हटाए। इसके बाद रात 10 बजे धरना समाप्त हुआ।

बिना अनुमति के धरने पर कार्रवाई की संभावना

कोतवाली थाने में बिना अनुमति के धरना देने पर पूर्व में ही संभावना जताई जा रही थी कि पुलिस कार्रवाई कर सकती है। यह बात गुरुवार को सच साबित भी हो गई। दरअसल कोतवाली पुलिस ने थाने में बिना अनुमति के धरना देने और शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया समेत अन्य कांग्रेसियों पर अपराध क्रमांक 843/25 और धारा 132 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इस मामले में कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दूसरी तरफ एसपी झारिया ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि इस तरह कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस बात से साफ जाहिर है कि पुलिस विभाग में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों के बीच बिलकुल भी तालमेल नहीं है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button