Betul News: मुलताई स्टेशन पर केरला एक्सप्रेस से कट कर परासिया निवासी युवती की मौत

Betul News: A girl from Parasia died after being hit by Kerala Express at Multai station

Betul News: मुलताई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर भोपाल से नागपुर की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस से कटकर युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार भोपाल से नागपुर की ओर जाने वाली 12626 डाउन केरला एक्सप्रेस में युवती सवार थी। सुबह 9:30 बजे के दरमियान केरला एक्सप्रेस मुलताई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 से गुजर रही थी। उसी दौरान युवती ने स्टेशन पर उतरने की कोशिश की। लेकिन युवती ट्रेन की चपेट में आ गई और कमर के पास से कटकर उसके दो टुकड़े हो गए। सूचना पर आमला से जीआरपी पुलिस घटना स्थल पहुंची।

जीआरपी पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अन्नीलाल ने बताया युवती के पास जीकेएम नर्सिंग कॉलेज इंदौर लिखा हुआ काले कलर का बैग मिला। बैग में मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान तरुणा पिता वीरेंद्र घोरके 19 साल गांधी मोहल्ला परासिया जिला छिंदवाड़ा बतौर हुई। युवती के परिजनों को सूचना दी है।अन्नीलाल ने बताया परिजन के मुलताई पहुंचने पर ही युवती कहां से बैठी थी और उसे कहां उतरना था। इसका खुलासा होगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button