Betul News: एनीकट फिर सूखा, दो दिन के अंतराल में आएंगे नल

Betul News: Anicut dried up again, taps will come in two days

सपोर्ट के लिए पानी न मिलने से नपा को लेना पड़ा निर्णय, बारिश की खेंच ने बढ़ाई मुसीबत

Betul News: बैतूल। इस बार मानसून की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पिछले एक सप्ताह से जिले में बारिश केवल औपचारिकता निभा रही है। बैतूल ब्लाक में तो हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसका असर जल समस्या पर भी पड़ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद शहर की लाइफ लाइन स्थित एनीकट में लबालब पानी भरा गया था, लेकिन इसकी सफाई के कारण पहला पानी बहाना पड़ा।

इसके बाद बारिश का ठिकाना नहीं है। ऐसे में ताप्ती बैराज से सप्लाई तो हो रही है, लेकिन माचना एनीकट से सपोर्ट के लिए पानी नहीं मिलने के कारण व्यवस्था चरमरा रही है। नपा ने इसी को देखते हुए निर्णय लिया है कि अब पूर्व की तरह ही एक अंतराल की जगह दो दिन के अंतराल में ही पानी की सप्लाई की जाएगी।

नगरपालिका ने एनीकट को गहरा करने के लिए बारिश के कुछ दिन पहले पोकलेन उतारी थी। इसका असर यह हुआ कि एनीकट में लाखों लीटर अधिक पानी भरने की शुरुआत पिछले दिनों बारिश के बाद हो गई। हालांकि पहली बार बारिश के बाद एनीकट लबालब भर गया था। चूंकि नपा ने एनीकट की खुदाई की थी। इसमें बड़ी संख्या में मिट्टी और कचरा भरा हुआ था, इसलिए एनीकट में पानी रोकने के बजाए इसे बहा दिया गया।

बारिश नहीं होने से बढ़ गई मुसीबत

नपा के अधिकारियों को भी यह नहीं मालूम था कि एनीकट के गहरीकरण के बाद पहला पानी छोड़ने पर दूसरी बार इसके भराने में बारिश विलेन की भूमिका निभाएगी। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बारिश न होने से नपा के अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीर देखी जा रही है। हालात यह है कि जुलाई माह के चौथा सप्ताह शुरू होने के बाद कई वर्षों बाद हालात दिख रहे हैं कि एनीकट में नाममात्र का पानी दिखाई दे रहा है, जबकि अभी बारिश का सीजन चल रहा है। बारिश की खेंच लंबी खींचने के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

पुराने निर्णय पर करना पड़ा अमल

नगरपालिका को बारिश न होने और एनीकट में पानी नाममात्र का बचने के कारण एक दिन के बजाए अब दो दिन के अंतराल में शहर में पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। फिलहाल नगर पालिका ताप्ती बैराज से पानी लेकर शहर में सप्लाई कर रही है, लेकिन एनीकट में पानी न होने के कारण सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि शहर की 9 टंकियों को भरने में लंबा समय लग जा रहा है।

इसी वजह नपा में एनीकट में पानी आने तक निर्णय लिया है कि पूर्व की तरह दो दिन के अंतराल में पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है। नपा के उपयंत्री और जल शाखा प्रभारी धीरेंद्र राठौर ने बताया कि सपोर्ट का पानी न मिलने के कारण दो दिन के अंतराल में सप्लाई का निर्णय लिया है। उन्होंने शहर के लोगों से सहयोग बनाने का आग्रह किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button