Betul Ki Khabar: अस्पताल में रिश्वत कांड की एक सप्ताह में जांच पूरी नहीं
Betul Ki Khabar: Investigation of bribery scandal in hospital not completed in one week

शिकायतकर्ता के बयान लेने सावलमेंढ़ा पहुंची टीम
Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला अस्पताल में सीजर ऑपरेशन करने 5 हजार रूपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक सप्ताह में भी जांच पूरी नहीं हो पाई। शनिवार को डॉक्टरों की टीम परिजनों के बयान दर्ज करने के लिए सावलमेंढ़ा पहुंची। जांच पूरी होने के लिए और 3-4 दिन का समय लग सकता है। उल्लेखनिय है कि आठनेर विकास खंड के ग्राम अंधेरबावड़ी निवासी जयदेव सेलूकर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नि का सीजर ऑपरेशन करने के लिए 5 हजार रूपए लिए गए। जयदेव सहित कुछ आदिवासी युवकों ने इसका विरोध करते हुए, जिला अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।
सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने इस मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की और 5 दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी। जांच पूरी होने के लिए अभी और 3-4 दिनों का समय लग सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही रिश्वतकांड का सच सामने आएंगा। जांच टीम द्वारा डॉक्टर और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद इसकी रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंपी जाएगी। रिश्वत मामले में टीम ने डॉक्टर के बयान तो दर्ज कर लिए, लेकिन अभी पीड़ितों के बयान लेना बाकी है।
सावलमेंढ़ा पहुंची जांच टीम
रिश्वतकांड की जांच करने के लिए जांच टीम द्वारा शिकायतकर्ता की अक्कड़ सांस को बयान दर्ज के लिए जिला मुख्यालय बुलवाया था, लेकिन वह बयान दर्ज करवाने बैतूल नहीं आ सकी। महिला के बैतूल नहीं आने पर शनिवार को जांच टीम बयान लेने के लिए सांवलमेंढ़ा के लिए रवाना हो गई। घर जाकर जांच टीम द्वारा जांच टीम द्वारा बयान लिए जाएगे। शिकायतकर्ता जयदेव सेलूकर ने बताया था कि इसने अक्कड़सांस से पैसे लेकर डॉक्टर को दिए है।
इनका कहना….
अभी जांच पूरी नहीं हुई है, शिकायतकर्ता की अक्कड़ सांस को बैतूल बुलाया था लेकिन वह नहीं आई। शनिवार को जांच टीम बयान के लिए खुद सांवलमेंढ़ा पहुंची है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का सच्च सामने आएगा।
डॉ. मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ, बैतूल




