Betul News: Video: सीएमओ के समक्ष ताप्ती वार्ड की पार्षद का फूटा गुस्सा, बोलीं – काम नहीं हुए तो ताप्ती में कूदकर कर लूंगी आत्महत्या
Betul News: Tapti Ward Councillor burst out in anger in front of CMO, said - If work is not done, I will commit suicide by jumping into Tapti

Betul News: मुलताई (विजय सावरकर)। नगर पालिका के ताप्ती वार्ड की कांग्रेसी पार्षद निर्मला उबनारे ने वार्ड में फैली अव्यवस्थाओं और लचर नगर पालिका प्रशासन के रवैये से नाराज होकर सोमवार को सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को क्षेत्र के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद ने साफ शब्दों में कहा कि ताप्ती वार्ड की सड़कें बदहाल हैं, नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। इन समस्याओं को लेकर मैंने कई बार नगर पालिका को आवेदन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस पर सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने जवाब दिया कि नगर पालिका के पास फिलहाल फंड की कमी है, इसलिए कार्य नहीं हो पा रहे हैं।सीएमओ की इस बात से नाराज होकर पार्षद उबनारे ने भावुक होते हुए कहा कि अगर वार्ड की समस्याएं ऐसे ही अनदेखी होती रहीं तो मैं ताप्ती सरोवर में कूदकर जान दे दूंगी। उनकी यह प्रतिक्रिया सुनकर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी स्तब्ध रह गए। उन्हें सभी ने समझाइश देने का प्रयास किया।
वार्ड की समस्याएं वर्षों से लंबित
गौरतलब है कि ताप्ती वार्ड में ताप्ती सरोवर को जल आपूर्ति करने वाला जल मार्ग भी अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इसके साथ ही वार्ड में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें कई स्थानों पर खुदी पड़ी हैं, जिनकी आज तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




