Betul Samachar: दो माह में बैतूल को मिला दूसरा प्रभारी सीएमएचओ
Betul News: Betul gets second in-charge CMHO in two months

14 वर्ष तक बैतूल में कार्यरत डॉ हुरमाड़े को महत्ती जिम्मेदारी, बोले- अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना लक्ष्य
Betul Samachar: बैतूल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सालय विभाग भोपाल ने थोक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें बैतूल को भी नए सीएमएचओ की पदस्थापना की गई है। डॉ. मनोज हुरमाड़े जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी भोपाल को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के पद पर पदस्थ किया है। दो माह में बैतूल को दूसरा प्रभारी सीएमएचओ मिला है।
इसके पहले डॉ रविकांत उइके को बैतूल से हटाने पर डॉ. राजेश अतुलकर को प्रभारी सीएमएचओ बनाया गया था। हालांकि यह नियुक्ति अस्थाई थी। राज्य शासन ने बीती रात कई सीएमएचओ के तबादले किए तब बैतूल में पदस्थ परिवार एवं कल्याण अधिकारी डॉ मनोज हुरमाड़े को प्रभारी सीएमएचओ बनाया है। डॉ हुरमाड़े बैतूल में लंबे समय पदस्थ रहे हैं और उन्हें खासा तर्जुबा भी बताया जा रहा है।
बैतूल में सीएमएचओ के पद पर नई जिम्मेदारी मिलने और बैतूल की स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में डॉ. हुरमाड़े ने सांझवीर टाईम्स से चर्चा में बताया कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस योजनाओं का लाभ पात्रता रखने वाले सभी व्यक्तियों को मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला मुख्याल से लेकर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समस्त अधिकारियों तालमेल करके बेहतर काम करेगे। बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिला है, अधिकत्तर लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते है। सभी को अच्छी स्वास्थ सेवा उपलब्ध हो किसी प्रकार की किसी को कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसका विशेषकर ध्यान रखा जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी को करेगे पूरा
सांझवीर टाईम्स से चर्चा के दौरान डॉ. हुरमाड़े ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कई जगह डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी है इसे भी पूरा करने का प्रयास किया किया जाएगा। रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर चल सके। जिल में कहां-कहां डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी बनी है इसकी जानकारी जुटाएंगे और उसे पूर्ण करने की पूरा प्रयास करूगा।
14 वर्ष तक बैतूल में दे चुके है अपनी सेवाएं
उल्लेखनीय है कि डॉ. हुरमाड़े इससे पूर्व में भी बैतूल में अलग-अलग पद पर पदस्थ रह चुके है। जिले में 14 वर्ष तक उन्होंने काम किया है। उन्हें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर अनुभव भी है। जानकारी के मुताबिक 1998 में उनकी पहली पदस्थापना सांवलमेंढ़ा में हुई थी। दस वर्ष तक आठनेर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओ के पद पर पदस्थ रहे। इसके बाद डॉ. हुरमाड़े का तबादला हो गया। 2023 में फिर उनकी बैतूल में पदस्थापना हुई। 6 से 7 माह तक बैतूल में पदस्थ रहने के बाद उनका स्थानांतरण जिले के बाहर हो गया। एक बार फिर डॉ. हुरमाड़े का बैतूल स्थानांतरण हुआ और सीएमएचओ जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है।




