Betul News: गुफ्तगू: 8 लाख के जुए की फड़ की क्या है हकीकत? किसके घर से पकड़ाया जुआ और जब्त की गई थार किसकी???? पुलिस की कार्यवाही की खूब हो रही चर्चा

Betul News: Conversation: What is the reality of the gambling racket worth 8 lakhs? From whose house was the gambling caught and whose Thar was confiscated???? The police action is being discussed a lot

Betul News: शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रविवार की शाम रईसजादों की आदतन बिगड़ेल औलादों ने एक बार फिर अपने परिवारों की नाक कटवा दी। गुफ्तगू के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड के करीब डेढ़ दर्जन रईसजादे किसी रितिक के घर पर जुआ खेल रहे थे। यहां पर विवेक, नंदी, आदित्य, सुरेश और अब्दुल समेत पंद्रह लोग जुएं पर हाथ अजमा रहे थे। इसी बीच संबंधित थाने की पुलिस यहां पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए।

चर्चा है कि पुलिस ने यहां पर 7.60 लाख रुपए रईशजादों से बरामद किए। एक थार वाहन भी लाकर थाने के पास एक मैदान पर लेकर गए, लेकिन सोमवार दोपहर तक मामला जब्ती तक नहीं पहुंचा। चर्चा है कि जब मीडिया का अधिकारियों पर दबाव बना तो इस मामले में संबंधित थाने के ईमानदार कहे जाने वाले थानेदार मामला कायम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन चर्चा यह है कि 7.60 लाख के जुएं की कितनी रकम और डेढ़ दर्जन आरोपियों में से कितने के नाम पुलिस सच बताती है।

यह खासी चर्चा है, लेकिन बड़ी रकम के जब्ती को लेकर पूरे शहर में खासी चर्चा है कि पुलिस वास्तविकता क्या बताएंगी? वैसे इन रइसों के बारे में भी गुफ्तगू है कि पहले भी जुआ खेलते पकड़ा चुके हैं और यह उनकी आदत में सुमार है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button