Patalakot Express: Video: पतालाकोट एक्सप्रेस में ब्रेक जाम होते ही निकला धुआँ,यात्रियों में हड़कम्प, देखते ही देखते खाली हो गई ट्रेन
Patalakot Express: Smoke came out as soon as the brake jammed in Patalakot Express, panic among the passengers, the train got empty in no time

Patalakot Express: बैतूल/आमला।। छिंदवाड़ा से चलकर भोपाल की तरफ जा रही पाताल कोट एक्सप्रेस के पहिए जाम से धुआं और चिंगारी निकलने लगी थी। इसके बाद यात्रियों और रेलवे अधिकारी में हफकम्प मच गया। आनन फानन में ट्रेन मलकपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। जैसे ही इसकी जानकारी ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को मिली यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि ट्रेन में मौजूद टेक्निकल स्टाफ ने इसे नॉर्मल तकनीकी समस्या बताते हुए प्राथमिक सुधार कर ट्रेन को बैतूल रवाना किया।
अमला स्टेशन प्रबंधक सुनील गुप्ता के मुताबिक मुताबिक करीब 12.43 बजे आमला से मलकापुर स्टेशन के बीच पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के सबसे पीछे की बोगी के पहियों के ब्रेक जाम होने से धुआँ निकलना शुरू हो गया। गार्ड की सुचना पर ट्रेन मलकापुर रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई थी। ट्रेन के रुकते ही घबराए यात्री ट्रेन के नीचे उतर गए।हालांकि ट्रेन में मौजूद तकनीकी अमले ने तत्काल सुधार कार्य कर दिया। इधर कर्मचारियों द्वारा दी गई मौखिक जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से धुआँ निकलना बताया गया है जो तकनीकी दिक्कत हो सकती है। सुधार कार्य के बाद ट्रेन रवाना की गई। बैतूल स्टेशन पर पहुंचने के बाद यहां भी तकनीकी अमले ने भी बारीकी से जांच की है। स्टेशन प्रबंधक बैतूल के अनुसार करीब आधा घण्टे तक ट्रेन बैतूल स्टेशन पर रोकी गई।
ट्रेन में बैठने को तैयार नहीं थे यात्री
पातालकोट एक्सप्रेस में हुई घटना के बाद यात्री भारी दहशत में आ गए थे। कुछ यात्रियों ने बताया कि, जैसे ही मलकापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी डर की वजह से कई यात्री ट्रेन के नीचे उतर गए। सुधार कार्य किए जाने के बाद भी कई यात्री ट्रेन में यात्रा करने से डर रहे थे।स्तिथि की गम्भीरता को समझते हुए रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को समझाइश दी तब कहीं यात्री ट्रेन में सवार होने के लिए तैयार हुए। इधर बैतूल स्टेशन प्रबंधक वी के वाकड़े ने बताया कि ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने की जानकारी तो नहीं है लेकिन बैतूल स्टेशन पर करीब आधा घण्टे ट्रेन रोकनी पड़ी।




