Operation Sindoor: आपरेशन सिंदूर पर जिले में जश्र का माहौल

Operation Sindoor: There is a festive atmosphere in the district on Operation Sindoor

जनप्रतिनिधियों ने सरकार की कार्रवाई को सराहा, लोगों ने भी जताया आभार

Operation Sindoor: बैतूल। पहलगाम अटैक के करीब एक पखवाड़े बाद सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को जिले के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने खूब सराहा है। 9 आतंकी संगठन को निशाना बनाकर देश की सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। जैसे ही सुबह इस बात की जानकारी जिले की जानकारी लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले भर से सरकार और सेना की कार्रवाई को खूब प्रशंसा मिल रही है।

इसके अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की इस कार्रवाई को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्रवाई करने की बात कही है। बैतूल समेत जिले के कई स्थानों पर भारत की एयर स्ट्राइक पर लोगों ने घर से बाहर निकलकर सेना की कार्रवाई पर जश्र जैसा माहौल निर्मित कर दिया। सभी ने एक स्वर में पाकिस्तान को सबक सीखाने पर सेना की कार्रवाई को ऐतिहासिक बताया है। जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया देकर सरकार और सेना का हौसला अफजाई किया। प्रस्तुत है जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से चर्चा के प्रमुख अंश-

मोदी है तो सब मुमकिन: उइके

जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबको भरोसा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब जिस तरह भारत ने मुंहतोड़ अंदाज में दिया है, इससे पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार देश के लोगों की सुरक्षा के लिए हर प्रयत्न कर रही है। जिस तरह सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है, इस कार्रवाई से आतंकी संगठन नेस्तानाबूद हो गए हैं। पीएम के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति की रक्षा के लिए तत्पर है।

सेना ने आतंक को सही जवाब दिया: खंडेलवाल

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जब-जब देश पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला करने का कुत्सित प्रयास किया है, तब-तब भारत ने जिस तरह से मुंह तोड़ जवाब दिया है। इसकी सर्वत्र प्रशंसा होती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह सेना ने बीती रात आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया है, इससे भारत का विश्व में दबदबा बढ़ेगा। इस कार्रवाई में समस्त नागरिकों का समर्थन सरकार और सेना के साथ है।

सेना के जज्बे को सलाम: वागद्रे

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, यह आम लोगों की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल थे। जिस तरह से सेना ने बीती रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। हम सेना की इस कार्रवाई पर दिल से सलाम करते हैं।

देर आए दुरुस्त आए: सोनी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजय सोनी ने पहलगाम आतंकी घटना के बाद सेना की कार्रवाई की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन को नष्ट करने से लोगों का सेना के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिस तरह निहत्थे पर्यटकों को आतंकियों ने गोली चलाई थी, सेना ने मुंह तोड़ जवाब देकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर लोगों के मन में विश्वास बनाए रखा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button