Betul News: गलीचा खरीदी के नाम पर लॉन संचालक से 29 हजार की ठगी, खाते में पैसा डालते ही आरोपी ने किया फोन बंद

Betul News: 29 thousand rupees were swindled from the lawn operator in the name of buying a carpet, the accused switched off the phone as soon as the money was deposited in the account

Betul News: बैतूल। सायबर अपराध को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शहर के एक लॉन संचालक से जुड़ा है, जिसे गलीचा खरीदी के नाम पर 29 हजार रुपए की ठगी का शिकार होना पड़ा। रकम खाते में ट्रांसफर होते ही आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

कैसे हुआ फ्रॉड

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉन संचालक ने अपने लॉन में बिछाने के लिए गलीचा खरीदने हेतु दिल्ली स्थित एक फर्म के मालिक नितिन कुमार से संपर्क किया था। गलीचे की कीमत 29 हजार रुपए तय हुई। सौदे के तहत संचालक ने क्रमश: 20 हजार, 8 हजार और 1 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पूरी रकम ट्रांसफर हुई, आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया।नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर लॉन संचालक ने बताया कि रविवार को आरोपी का मोबाइल नंबर फिर से चालू हुआ था, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर घटना की शिकायत की है।

सावधानी ही सुरक्षा

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए हो रही लगातार ठगी की घटनाएं बताती हैं कि थोड़ी सी सतर्कता से ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस विभाग ने साइबर अपराध रोकने के लिए अलग से साइबर थाना स्थापित किया है और स्कूलों, कॉलेजों सहित सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button