Betul Jila Aspatal: 40 डिग्री के तापमान में तप रहे जिला अस्पताल के मरीज
शोपीस बने कूलर, मरम्मत के लिए प्रबंधन को नहीं आया ख्याल

Betul Jila Aspatal : बैतूल। भीषण गर्मी के दौर में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से जुझना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने अब तक मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था नहीं की है। 40 डिग्री तापमान में मरीजों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। वार्डों में पंखे तो लगे है लेकिन गर्मी इतनी अधिक है पड़ रही है कि पंखे गर्म हवा फैकने लग गए है।
करोड़ों की लागत से बने जिला अस्पताल में इन दिनों मरीज गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान है। अब तक अस्पताल प्रशासन ने गर्मी से निजात दिलाने के लिए वार्डों में कूलर नहीं लगाए है। बढ़ती गर्मी में भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से जिले में भीषण गर्मी का दौर चालू है। वार्डों में कूलर लगा लेना था लेकिन अभी तक कूलर नहीं लग पाए है। वार्डों के भीतर कूलर तो रखे है लेकिन उन्हें चालू नहीं किया है। कुछ कूलर तकनिकी खराबी के कारण बंद पड़े है।
खराब कूलरों को अभी तक नहीं सुधारा है। वार्डों में भर्ती मरीजों का कहना है कि कूलर नहीं होने से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गर्मी से घबराहट जैसी स्थिति भी निर्मित हो जाती है। वार्डों में पंखे लगे है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे है।
वार्ड प्रभारियों से मांगी जानकारी
जानकारी के मुताबिक वार्डों में बंद पड़े कूलरों और पंखे लगाएं जाने के संबंध में वार्ड प्रभारियों से जानकारी मांगी है। सिविल सर्जन ने सभी वार्ड के प्रभारियों से कहा है कि जिन वार्डों में कूलर, पंखे खराब पड़े है इनकी जानकारी तत्काल दी जाए, ताकि सुधार कार्य शीघ्रता से किया जा सकें। जिन वार्डों में पानी को लेकर भी जो समस्या है तो इसकी भी जानकारी शिविल सर्जन ने मांगी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मरीजों के लिए वार्डों में कूलर चालू किए जाएंगे। कूलरों की साफ-सफाई और मैंटेश का कार्य शुरू कर दिया है, दो-चार दिन के भीतर वार्डों में कूलर शुरू हो जाएंगे।
इनका कहना
वार्ड प्रभारियों से कूलरों, पंखों के खराब होने की जानकारी मांगी गई है। कूलरों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही वार्डों में पंख, कूलर लगकर चालू हो जाएंगे। किसी भी मरीज को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बैतूल




