Betul Samachar: बांगरे की टिकट कटी तो आमला से किसकी लगेगी लाटरी ? मालवे का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं, जिपं सदस्य निरापुरे और मोनिका रेस में

Betul Samachar: If the ticket for Bangre is cut, who will get the lottery from Amla? Malve's report card is not good, Zip member Nirapure and Monica in race

Betul Samachar: (बैतूल)। आमला विधानसभा इन दिनों पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों जिस तरह डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने तमाम रूकावटों के बाद अपने घर का शुभारंभ कर चर्चा में रही। उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा अभी तक शासन ने स्वीकार नहीं किया है। यदि इस्तीफा स्वीकार होता है तो उनका कांग्रेस से लडऩा तय है, लेकिन राज्य शासन शायद ही उनका इस्तीफा मंजूर करें। ऐसे में मनोज मालवे का रिपोर्ट कार्ड खराब होने की स्थिति में जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे की लाटरी लगने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उनके साथ दौड़ में महिला होने के कारण मोनिका निरापुरे का नाम भी शामिल हैं, लेकिन उनका नेटवर्क ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक नहीं बताया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि आमला को लेकर कांग्रेस हाईकमान की सीधी नजर है। पूर्व में जिस तरह बैठकों में आमला को लेकर चर्चा हुई, इससे साबित होता है कि पीसीसी चीफ खुद आमला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल मामला कुछ ठंडे बस्ते में है, क्योंकि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे द्वारा बीते 22 जून को पद से इस्तीफा दिया था। राज्य शासन द्वारा एक माह की अवधि यानी 22 जुलाई तक इसे स्वीकार करने, न करने पर फैसला लिया जाएगा। सभी की नजर अभी राज्य शासन के फैसले पर टिकी है।

शासन आसानी से नहीं लेगा निर्णय!

जानकर सूत्र बताते हैं कि भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का चुनाव लडऩा तय है। ऐसे में उनके सामने सशक्त उम्मीदवार खड़ा होने से परेशानी बढ़ सकती है। सूत्र बताते हैं कि इस्तीफा स्वीकार करना या न करना सरकार का अंदरूनी मामला है, इसी वजह यदि इस्तीफे में पेंच फसा तो निशा बांगरे की राह कठिन हो जाएगी। जानकार बताते हैं कि राज्य शासन निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार कर ले यह जरूरी नहीं है। सभी की नजर 22 जुलाई तक शासन के फैसले पर टिकी है।

निशा नहीं तो कौन होगा उम्मीदवार?

चर्चित विधानसभा में यदि निशा बांगरे की मुश्किले बढ़ी तो इस्तीफा स्वीकार नहीं होने की स्थिति में उम्मीदवारों को लेकर जमकर चर्चा चल रही है। राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि गत विधानसभा में उम्मीदवार रहे मनोज मालवे का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं होने के कारण उनकी टिकट की राह आसान नहीं है। तीन सर्वे रिपोर्ट में वे हाई कमान के सर्वे में खरे नहीं उतर पाए हैं। ऐसे में घूम फिरकर कांग्रेस के पास दो ही विकल्प बचे हैं। पहला कांग्रेस नेत्री मोनिका निरापुरे और दूसरा जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे। सूत्र बताते हैं कि मोनिका की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता अधिक नहीं है, लेकिन वार्ड क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य अपने बूत्ते चुनाव जीते हैं। सारणी उनका गृह नगर है तो आमला के भाजपा जनाधार वाले क्षेत्र से उन्होंने जीत हासिल की है। इस क्षेत्र में भी उनकी मजबूती सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं कि सक्रियता के कारण यदि उन्हें हाईकमान टिकट नवाज सकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button