Betul Breaking News: खबर का असर- जिले के नौनिहालों को नहीं जाना होगा तपती धूप में स्कूल, सांझवीर की खबर के अगले दिन हुआ आदेश जारी, अब दोपहर 12 बजे के पहले ही लगेंगे स्कूल


Betul Breaking News : बैतूल। जनहित में अपनी आवाज हमेशा बुलंद करने वाले जिले के एक मात्र लोकप्रिय सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स की एक खबर ने आखिर जिला प्रशासन के अधिकारियों को नींद से जगा दिया है।
कल तक जो अधिकारी कह रहे थे कि बैतूल में इतनी गर्मी नहीं पड़ रही है कि स्कूल का समय परिवर्तन किया जाए। दरअसल प्रदेश के कई जिलों में 40 डिग्री से कम तापमान होने के बाद स्कूलों का समय बदल गया था, लेकिन बैतूल में कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कह रहे थे कि इतनी गर्मी नहीं है, स्कूल का समय बदलना पड़े।
हमने अधिकारियों के वर्जन को भी वहीं से उठाया था, जो उन्होंने कहा था। इस खबर का 24 घण्टे में इतना तीखा असर हुआ कि कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को आखिर नौनिहालों समेत अन्य सभी विद्यार्थियों के स्कूल समय मे परिवर्तन का आदेश जारी करना पड़ गया।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त स्कूल अब दोपहर 12 बजे के पहले संचालित किए जाएंगे। इस आदेश से अब विधार्थियों को चिलचिलाती धूप में स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। सभी विद्यार्थियों, पालकों ने सांझवीर की जनहित की इस खबर की सराहना करते हुए साधुवाद भी दिया है।




