Betul Samachar: सीएम मशीन नहीं कर पा रही टारगेट पूरा, डब्ल्यूसीएल लगाएगी पेनाल्टी!
Betul Samachar: CM machine is not able to meet the target, WCL will impose penalty!

बार बार ब्रेक डाउन रहती है तवा वन और टू की सीएम
Betul Samachar: सारनी। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) पाथाखेड़ा क्षेत्र में भूमिगत खदान से कोयला उत्पादन करने लगाई गई कंटीन्यूअस माइनर लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही। इसके चलते पाथाखेड़ क्षेत्र का कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है। साल 2021 अक्टूबर माह में पाथाखेड़ क्षेत्र की तवा टू खदान में पहली सीएम मशीन से कोयला उत्पादन शुरू हुआ था। इस मशीन का उद्घाटन करने तत्कालीन कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल पाथाखेड़ा आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से सीएम मशीन तवा टू में लगी है। तब से अब तक किसी भी साल उत्पादन लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है।
बताया जा रहा है कि यह मशीन चीन से भारत लाई गई थी। जब से मशीन खदान में उतारी गई है। तब से यह मशीन कोयला उत्पादन से ज्यादा समय ब्रेकडाउन रह रही है। चाइनीस मशीन होने के चलते आसानी से कंटीन्यूअस माइनर के पार्ट्स भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे। इसके चलते ब्रेकडाउन का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हालात यह है की मशीन को सर्विसिंग के नाम पर खदान से बाहर निकालने की योजना बनाई जा रही है।
कोयला खदान के जानकार सूत्र बताते हैं कि तवा टू खदान में लगी मशीन से सालाना कोयला उत्पादन लक्ष्य 3 लाख 60000 टन निर्धारित किया है। जबकि इस मशीन से अब तक लगभग 80 हजार टन कोयला उत्पादन होने की बात सामने आ रही है। इसी तरह तरह तवा टू खदान में साउथ अफ्रीका की कंटीन्यूअस माइनर लगाई गई है। यह मशीन भी बार-बार ब्रेकडाउन हो रही है। बताया जा रहा है कि इस खदान से तीन लाख टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य कंटीन्यूअस माइनर द्वारा निर्धारित किया है। लेकिन बीते डेढ़ माह से यहां मशीन भी ब्रेकडाउन है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस मशीन के ब्रेकडाउन रहने से प्रभावित हुए कोयला उत्पादन के चलते वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा संबंधित कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाएगी।




