Betul Accident News: खैरवानी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरी, बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत,एक घायल

Betul Accident News: Bike went out of control and fell into a culvert near Khairwani village, two youth riding the bike died, one injured

▪️विनोद पातरिया घोड़ाडोंगरी

Betul Accident News: घोड़ाडोंगरी तहसील के खैरवानी गांव के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि खैरवानी गांव के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। हादसे में बाइक सवार शोभापुर कॉलोनी निवासी दीपांशु पटाहे 24 साल एवं सुमित बिसोने 27 साल की मौत हो गई। वही शानिराम धुर्वे हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा जाएगा। बताया जा रहा है की बाइक सवार छिंदवाड़ा जिले से दवाई लेकर देर रात अपने घर शोभापुर कॉलोनी वापस आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button