Betul Samachar: किलकारी गूंजने के कई महीनों बाद भी आठ हजार महिलाओं को नहीं मिली पांच हजार की राशि

Betul Samachar: Even after many months of shouting, eight thousand women did not get the amount of five thousand rupees.

पोर्टल में दिक्कत आने के कारण पेडिंग कई मामले।

Betul Samachar: बैतूल। जिले में ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके घर बच्चों की किलकारी गूंज चुकी हैं लेकिन उन्हें सरकार की तरफ से ड्रायफूट और लड्डू खाने के लिए नौ महीने बाद जो राशि मिलती हैं वह हजारों महिलाओं को नहीं मिल पाई। पोर्टल के कारण पेंडेंसी बढ़ गई है। हालांकि अब नए पोर्टल की शुरूआत होने के बाद जल्द ही महिलाओं के खाते में राशि डाली जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पात्रता रखने वाली प्रसूताओं को गर्भावस्था के दौरान कमजोरी दूर करने के लिए ड्रायफूट और लड्डू खाने के लिए सरकारी की तरफ से राशि दी जाती है। यह राशि अब तक हजारों महिलाओं को नहीं मिल सकी है। महिलाएं राशि मिलने का इंतजार कर रही है। सरकार महिलाओं को यह राशि दो किश्तों में देती है।

डिलेवरी के पहले तीन हजार रुपए और तीसरा टीका लगने के बाद दो हजार रुपए की राशि देने का प्रावधान है। इस योजना में पहले प्रसव में सभी महिलाओं को पात्रता होती हैं, लेकिन दूसरे प्रसव के दौरान बेटी के जन्म पर पात्र महिलाओं को ही पांच हजार रुपए की राशि देने के नियम है।

बैतूल में आठ हजार महिलाओं को नहीं मिली राशि

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि अब तक नहीं मिल पाई है। शहरी क्षेत्र की दो हजार और ग्रामीण क्षेत्र की छह हजार महिलाओं को प्रसव के कई महिनों बाद भी यह राशि नहीं मिल पाई है। राशि नहीं मिलने को लेकर कई महिलाओं ने इसकी शिकायत महिला बाल विकास विभाग, सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई। शिकायत के बाद महिलाओं को हमेशा ही राशि मिलने का आश्वासन मिलते रहा लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। आज भी महिलाएं राशि मिलने के इंतजार में परेशान हो रही है।

राशि डालने बनाया नया पोर्टल

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जून 2023 में जो पोर्टल बनाया था इसमें कई प्रकार की परेशानी आने के कारण महिलाओं के खाते में राशि नहीं डल पाई। पोर्टल की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब नए पोर्टल की शुरूआत की है। इस नए पोर्टल के माध्यम से उन सभी महिलाओं के खाते में राशि डाली जाएगी जो पहले से लंबित प्रकरण है।

नए पोर्टल के माध्यम से उन महिलाओं के खाते में राशि डलना शुरू हो गई जिन्हें महीनों से अब तक राशि नहीं मिल पाई थी। पुराने पोर्टल की सारी जानकारी नए पोर्टल में शिफ्ट हो गई है। अब महिलाओं के खाते में राशि डालने में आसानी होगी।

इनका कहना

यह सही बात है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि कई महिलाओं को नहीं मिल पाई। पुराने पोर्टल में दिक्कत आने से मामले पेंडिग रहे अब नए पोर्टल से महिलाओं के खाते में राशि डलना शुरू हो गई है।

गौतम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल। 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button