Betul News: Video : रेत खदान पर तोड़फोड़, कई वाहनों के कांच भी फोड़े

Betul News: Sand quarry vandalized, glass of many vehicles also broken

शाहपुर के भाजपा नेता पर आरोप, बाहरी युवकों को रखने पर हुआ विवाद

Betul News: बैतूल/शाहपुर। शाहपुर ब्लाक के ढोढरामोहार स्थित रेत खदान के कार्यालय पर बुधवार देर शाम करीब दो दर्जन लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। लोगों के समूह ने कंपनी के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ करने के अलावा कई चौपहिया और दोपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर डाली। रेत कंपनी के प्रबंधक ने मामले में शाहपुर थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है, जबकि दूसरे पक्ष ने रेत ठेकेदार ने बाहरी लोगों को लाने पर आपत्ति जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रेत कंपनी के सुपरवाइजर चंद्रप्रकाश मिश्रा ने परम डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से दिए आवेदन में बताया कि बुधवार की शाम वे जब ढोढरामोहार में जब रेत डंप पर काम कर रहे थे, तभी ही भाजपा नेता अमित महतो और उनके दो दर्जन समर्थकों ने रेत डंप को घेर लिया और गाली गलौच शुरू कर दी। उनका आरोप है कि कर्मचारियों को भाजपा नेता और उनके साथियों ने धमकाया। इसके बाद कंपनी की साइड पर रखी कुर्सियां और बाहर खड़े वाहन, जेसीबी मशीन समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई।

मिश्रा ने दिए आवेदन में बताया कि उन्हें भी गंदी गालियां दी गई। थाने में की गई शिकायत में बताया कि तोड़फोड़ करने के बाद जाते समय भाजपा नेता अमित महतो और उनके साथी अंकित मालवीय, कुलदीप चौधरी, मनीष वर्मा, आयुष शुक्ला, पिंटा वर्मा, यश महतो, राहुल साहू, अभिषेक नायक, मुन्ना महतो, सन्नी नागले, तहबीज, निखिल परसाई, रितिक मालवीय, राहुल साहू, विशाल चौरे, सन्नी सराठे, आशीष शुक्ला, लक्की गुलबाके ने तोड़फोड़ करने के बाद धमकी दी है कि अब हम देखेंगे रेत खदान कैसे चलाते हैं। सुपरवाइज ने इस घटना के बाद कर्मचारियों के डरे होने का हवाला भी शिकायती पत्र में दिया है।

पहले भी हुआ दोनों पक्षों में विवाद

टीआई मुकेश ठाकुर के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। एक पक्ष ने गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं तो दूसरे पक्ष ने अवैध खनन की शिकायत की है। इस घटना में दोनों पक्षों पर काउंटर केस दज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि इस मामले में पूर्व में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार द्वारा बाहरी युवकों को गांव में बसाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसमें दो दिन पहले हुए विवाद का भी उल्लेख किया गया था। इस बीच गुरुवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति निर्मित हुई।

इनका कहना….

मंगलवार शाम दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार दूसरे पक्ष में अमित महतो और उनके साथियों ने रेत डंप स्थल पर जाकर पत्थरबाजी की। शिकायत मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हमने मंगलवार विवाद के बाद दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया था।

मुकेश ठाकुर, टीआई शाहपुर

 मैं इस घटना में शामिल नहीं था। दो दिनों से बाहर हूं। रेत ठेकेदार द्वारा यदि वीडियो उपलब्ध कराए है तो वे पुराने भी हो सकते हैं।

अमित महतो, भाजपा नेता शाहपुर

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button