Betul Samachar : स्टंट दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक कट्टा सहित धराया

Betul Samachar: A young man who spread panic by showing stunts was caught with a katta.

कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर की कार्रवाई

Betul Samachar : (बैतूल)। युवक को स्टंट दिखाकर दहशत फैलाना और वीडियो वायरल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने स्टंट दिखाकर दहशत फैलाने वाले युवक को भी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गत दिनों सोशल मीडिया और प्रिंट मीडियो में एक वीडियो चर्चा का विषय बन रहा था, जिसमें शहर के कुछ युवक कार में स्टंट दिखाते हुए दिख रहे थे।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी और नीरज सोनी के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। 27 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने स्टंट दिखाने वाले दीपक गायकवाड़ नाम के युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। युवक का एक साथी हरभजन नाम के युवक जिसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।  घटना के बाद से युवक फरार चल रहा था।

Betul Samachar : स्टंट दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक कट्टा सहित धरायाबताया जा रहा है कि दीपक की गिरफ्तारी के बाद हरभजन शहर के बाहर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था। 6 सितम्बर की शाम को पुलिस ने हरभजन पिता चंदन सिंह बग्गा (19) निवासी काशी तलाब सदर को बैतूल आते ही पुलिस ने गौठाना के अष्ट विनायक कालोनी तिराह के बाद गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास कार थी जिसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 315 बोर का लोडेड कट्टा बरामद किया गया। युवक के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के साथ-साथ कार को भी जब्त किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button