Cheapest recharge plans: यूजर्स के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ जिओ एयरटेल का रिचार्ज प्लान, वोडाफोन में भी रेट में की जबरदस्त कटौती


Cheapest recharge plans: TRAI के द्वारा जारी किए गए आदेश का असर दिखने लगा है। वोडाफोन जियो और एयरटेल के द्वारा अपने रिचार्ज प्लान के कीमतों में कटौती की गई है और अब रिचार्ज प्लान काफी ज्यादा सस्ता हो गया है।
₹210 तक सस्ते हुए जिओ का रिचार्ज ( Cheapest recharge plans )
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जिओ ने SMS और वॉइस प्लान लॉन्च किए थे। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस के साथ लंबी वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन यह प्लान महंगे होने के चलते इनकी कीमतों में कटौती की गई है। बता दें कि 458 रुपए वाले प्लान में पहले अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 एसएमएस और 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही थी। अब यह प्लान 448 में उपलब्ध होगा।
इसके अलावा 1958 रुपए वाले प्लान में 1 साल की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस दिए जा रहे थे। अब इस प्लान में₹210 की भारी कटौती की गई है। अब यह प्लान 1748 में उपलब्ध होगा।
एयरटेल ने भी 110 रुपए तक घटाए दाम
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपनी सर्विस के लिए जानी जाती है लेकिन इसके रिचार्ज प्लान महंगा होने की वजह से कई यूजर इससे दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन ट्राई के निर्देश के बाद अब एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान में 110 रुपए तक की कटौती की है। एयरटेल के पास 499 और 100959 के वॉइस और एसएमएस प्लान मौजूद थे आप इनकी कीमतों में 50 से 110 रुपए तक की गिरावट आई है 499 वाले प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग 900 एसएमएस मिलते थे अब इस प्लांट की कीमत 469 रुपए हो गई है।
एयरटेल के 1959 वाले प्लान में 1 साल की वैलिडिटी के साथ 3600 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी जाती थी ट्राई की समीक्षा के बाद इस प्लान में 110 रुपए की कटौती की गई है अब यह प्लान 1849 रुपए में उपलब्ध होगा।
Vi ने लॉन्च किए नए प्लान
Vi ने अपने पुराने प्लान की जगह नए प्लान पेश किए हैं। Vi द्वारा एक साल के प्लान की कीमत 1849 रुपए रखी गई हैं। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 एसएमएस दिए जा रहे थे।
इसके अलावा ₹470 वाला दूसरा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 900 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल उपलब्ध है। इसके अलावा Vi के अन्य प्लान भी मौजूद है, जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलती है।
Also Read:MP News : मध्य प्रदेश में इन शहरों के बीच बनेगा हाई-स्पीड फोरलेन, जल्द ही तैयार होगा डीपीआर




