Betul News: चेतन के फाइनेंस पर डुल्हारा में कोयले का खनन जारी!

जुनैद के साथ मिलकर इटारसी का व्यवसायी प्रशासन की आंखों में झोंक रहा धूल

Betul News: बैतूल। शाहपुर ब्लॉक के चर्चित डुल्हारा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन का कारोबार प्रशासनिक चेतावनी के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सांझवीर टाईम्स ने 16 नवंबर के अंक में रात के अंधेरे में दोबारा शुरू हुए कोयले के काले कारोबार को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर खनन गतिविधियां जारी हैं।

अब इस कारोबार में इटारसी के कोयला व्यवसायी चेतन के नाम की चर्चा सामने आ रही है। आरोप है कि चेतन के फाइनेंस पर जुनैद के साथ मिलकर डुल्हारा में कोयला निकालने और उसे आसपास के क्षेत्रों में खपाने का नेटवर्क सक्रिय है।

सूत्रों के अनुसार रात के अंधेरे में जेसीबी और मजदूरों की मदद से नदी किनारे से कोयला निकाला जा रहा है। कथित तौर पर प्रतिदिन तीन से चार पिकअप वाहनों के माध्यम से कोयले की ढुलाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कारोबार में आर्थिक सहयोग और फाइनेंस की जिम्मेदारी चेतन संभाल रहा है, जबकि जुनैद की भूमिका खनन और परिवहन व्यवस्था में बताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

50 प्रतिशत हिस्सेदारी की चर्चा

कोयले के इस कथित कारोबार में जुनैद और चेतन के बीच साझेदारी की भी चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि जुनैद करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ डुल्हारा क्षेत्र में अवैध खनन करवा रहा है। निकाले गए कोयले को सुखतवा, केसला और इटारसी सहित आसपास के क्षेत्रों में डंप किए जाने की बात सामने आ रही है। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला केवल अवैध खनन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोयले के वित्तीय नेटवर्क और परिवहन व्यवस्था की जांच भी जरूरी होगी।

खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई नहीं

16 नवंबर को सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित कर प्रशासन को डुल्हारा में दोबारा शुरू हुए अवैध कोयला खनन की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था कहां है? नदी किनारे रात के समय मशीनों से खनन और वाहनों से परिवहन की गतिविधियां जारी रहने की चर्चा है, लेकिन पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई सामने नहीं आई है।

आकस्मिक छापे से खुल सकता है पूरा नेटवर्क

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम रात के समय आकस्मिक निरीक्षण करे तो डुल्हारा में चल रही कथित गतिविधियों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। मौके पर मशीनों, मजदूरों और परिवहन वाहनों की जांच के साथ कोयले के भंडारण स्थलों और खरीदारों तक पहुंचने वाले नेटवर्क की पड़ताल भी जरूरी है। अब देखना यह है कि खबर के बाद प्रशासन कार्रवाई करता है या दुल्हारा में कोयले का कथित काला कारोबार इसी तरह रात के अंधेरे में फलता-फूलता रहेगा।

इनका कहना…

सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद टीम को निगरानी के लिए लगा दिया है। शीघ्र ही संयुक्त अभियान कर कोयला खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

– मनीष पालेवार, उपसंचालक खनिज बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button