Nisha Bangre Will Join Bjp : भारत भारती में अस्पताल के शुभारंभ पर पहुंची पूर्व डिप्टी कलेक्टर, आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म

Nisha Bangre Will Join Bjp : बैतूल। बैतूल में पदस्थ रही पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे एक नाटकीय में घटनाक्रम बुधवार शाम को बैतूल के भारत भारती में आयोजित अस्पताल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर सबको चौंका दिया।

कार्यक्रम में आरआरएस के पूर्व सहसर संघ संचलक सुरेश सोनी, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक हेमन्त खंडेलवाल, डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ल समेत कई दिग्गज मौजूद थे। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों उन्होंने भोपाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र और छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ के खिलाफ प्रचार कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसी के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि वह भाजपा में शामिल होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

हालांकि बुधवार भारत भारती आवासीय विद्यालय में अस्पतल के शुभारंभ पर उनकी मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। मीडिया से लेकर कार्यक्रम में मौजूद अनेक बुद्धजीवी भी उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोग तो चर्चा कर रहे थे कि पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा आरआरएस की सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल होगी। हालांकि कार्यक्रम खत्म होने तक उनके द्वारा किसी तरह की सदस्यता लिए जाने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उनकी केवल मौजूदगी ने भाजपा नेताओं से लेकर अन्य को चौकने पर मजबूर कर दिया। भारत भारती में पूर्व डिप्टी कलेक्टर के आने या आमंत्रण को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई थी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button