Betul News: Video: सीएम के दौरे से पहले युवा कांग्रेस पर पुलिस का शिकंजा 

घरों से उठाए कार्यकर्ताकाले झंडे दिखाने और विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद कार्रवाई,

Betul News: बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को बैतूल आगमन से पहले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने और उनके दौरे का विरोध करने के युवा कांग्रेस के ऐलान के बाद पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को फिलहाल बैतूल कोतवाली में रखा गया है। वहीं, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इनमे से कई कांग्रेसी ऐसे भी हैं जिन्होंने कल दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रिजर्वेशन भी करवा रखा था लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने शिकंजा कस दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद युवा कांग्रेस में हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए अधिकांश कांग्रेसियों ने दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखा था। कुछ कांग्रेसी पातालकोट से तो कुछ जीटी सहित अन्य ट्रेनों से दिल्ली कूच करने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया और कांग्रेसियों के सीएम को काले झंडे दिखाने तथा दिल्ली कुछ के अरमान ठंडे हो गए।

हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सरफराज खान, राजेश गावंडे, राहुल परते, राजा सोनी, अमन खान, निलेश धुर्वे, मोहित खातरकर, नितिन विश्वास, सुमित और यश साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है।

मुलाकात का समय नहीं मिलने से नाराजगी

दरअसल, युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बैतूल दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। संगठन का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। इसके लिए जिला प्रशासन को कलेक्टर के माध्यम से पत्र भी सौंपा गया था, लेकिन मुलाकात का समय नहीं दिया गया।

इसी बात को लेकर युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया था मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री के बैतूल प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस अपने विरोध प्रदर्शन को अंजाम दे पाती है या पुलिस की सख्ती के चलते विरोध की रणनीति नाकाम हो जाती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button