Betul Samachar: Video: भीमपुर क्षेत्र में किसने चलाई गोली? पुरानी रंजिश के पीछे छिपा है विवाद का बड़ा राज!

दो महीने पुरानी मारपीट और शिकायत वापस लेने का दबाव बना गोलीकांड की वजह?
Betul Samachar: बैतूल। भीमपुर क्षेत्र के नांदा में ज्वेलर्स दुकान के ठीक सामने कथित तौर पर गोली चलने की घटना ने अब जिला मुख्यालय तक हलचल मचा दी है। आखिर दुकान के सामने पिस्टल से गोली किसने चलाई? क्या यह महज दहशत फैलाने की कोशिश थी या फिर इसके पीछे दो महीने से सुलग रही पुरानी रंजिश का कोई बड़ा खेल छिपा है? इन सवालों ने पूरे घटनाक्रम को रहस्यमय बना दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले की जड़ में आपसी विवाद और मारपीट की एक पुरानी घटना बताई जा रही है। चर्चा है कि करीब दो महीने पहले जिला मुख्यालय पर गोली चलाने के आरोपी युवक के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद दर्ज कराई गई शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बनाने की कोशिशों की बात भी सामने आ रही है।
इसी विवाद के बीच भीमपुर क्षेत्र में गोली चलने का घटनाक्रम सामने आया। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि गोली चलाने वाले युवक को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि किसी ज्वेलर्स संचालक के पुत्र ने अपनी धाक जमाने के लिए हथियार का प्रदर्शन किया था। लेकिन मामला तूल पकड़ने के बाद अब पिस्टल को एयरगन बताने की कहानी सामने आने लगी है।
आखिर हथियार पिस्टल था या एयरगन? गोली वास्तव में किसने चलाई? दो महीने पुराने मारपीट के मामले को वापस लेने के लिए क्या दबाव बनाया जा रहा था? और इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन शामिल है? इन सवालों के जवाब अभी सामने आना बाकी हैं। सांझवीर टाइम्स के पास इस घटनाक्रम से जुड़े कई अहम तथ्य और जानकारियां उपलब्ध हैं। आने वाली कड़ियों में पूरे मामले का परत-दर-परत खुलासा किया जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




