Betul Firing Kand : मामू चौक फायरिंग कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 

पिस्टल सहित पकड़ा विधि विरुद्ध बालक हत्या के प्रयास के दो पुराने मामले भी दर्ज

Betul Firing Kand : बैतूल। शहर के आजाद वार्ड स्थित मामू चौक क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग कर उसे घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते नाबालिग आरोपी को पिस्टल सहित अभिरक्षा में लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे विधि विरुद्ध बालक को पुलिस ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, उसके विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास के दो अपराध पंजीबद्ध हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 6 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10.30 बजे की है। मामू चौक, आजाद वार्ड निवासी क्षेत्र में फरियादी अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग आरोपी वहां पहुंचा।

उसने युवक को जान से मारने की धमकी दी और उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली युवक के सीने के दाहिने तरफ लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया।

पिस्टल के साथ पकड़ा, पहले से दर्ज हैं दो गंभीर मामले

मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 863/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नाबालिग आरोपी को पिस्टल सहित पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पहले भी हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। ऐसे में इस फायरिंग की घटना ने शहर में आपराधिक गतिविधियों और हथियारों के इस्तेमाल को लेकर लोगो की चिंता बढ़ा दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button