Betul Samachar: घोड़ाडोंगरी विधायक पुत्र के वाहन से हादसा, दो घायल

शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप, सोशल मीडिया पर भी घेरा

Betul Samachar: बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधायक के पुत्रों की कारगुजारियां एक बार फिर बढ़ गई है। इससे क्षेत्र के लोग ही परेशान होकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाने लगे हैं। बीती रात भौंरा के आगे डांडीवाड़ा के पास बाइक से अपने गांव जा रहे दो युवकों को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के पुत्र के वाहन से टक्कर मार दी।

आरोप है कि उस समय वाहन में ड्राइवर के अलावा विधायक का पुत्र बंटी भी मौजूद था। हादसे के बाद वह वाहन लेकर भागने में सफल हो गए। घायलों को अन्य माध्यम से केसला थाने भेजा गया। यहां पर मुलायजे के बाद एफआईआर की गई है। इस मामले में यदुवंशम सेना के अध्यक्ष पवन यादव ने भी विधायक पुत्र को घेरकर कार्रवाई की मांग की है।

डांडीवाड़ा निवासी राजेश यादव और दीपक कुरले ने बताया कि वे अपनी बाइक से शनिवार रात 10 बजे गांव जा रहे थे। इसी दौरान केसला की तरफ से आई विधायक लिखी स्कार्पियो क्रमांक एमपी-04-वायबी- 0003 ने टक्कर मार दी। वाहन चालकों का आरोप है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय स्कार्पियो बहुत तेजी से आ रही थी।

राजेश यादव के मुताबिक स्कार्पियो में ड्राइवर के अलावा घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का पुत्र भूपेंद्र सिंह भी मौजूद था। हादसे के बाद स्कार्पियो मदद करने के बजाए भाग निकली। इसके बाद वाहन चालक की दोनों घायलों से वार्तालाप कर गाड़ी की मरम्मत कराने की बात भी कही है।

इसका आडियो भी वायरल हो रहा है। इस बात से पुष्टि हो गई है कि घोड़ाडोंगरी विधायक के पुत्र भूपेंद्र सिंह उइके की मौजूदगी में यह हादसा हुआ है। उधर पीड़ितों की रिपोर्ट पर केसला पुलिस ने स्कार्पियो वाहन चालक के विरूद्ध हादसे का मामला दर्ज कर लिया है।

 यदुवंशम सेना का कटाक्ष

इधर हादसे के बाद यदुवंशम सेना के अध्यक्ष इंजीनियर पवन यादव ने घोड़ाडोंगरी विधायक और उनके पुत्र को घेरा है। उनका आरोप है कि पीड़ितों ने उन्हें बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय वाहन में हूटर बज रहा था और 150 किमी प्रति घंटे की गति से गाड़ी चल रही थी।

इन सभी तथ्यों की जांच मेडिकल और पुलिस जांच से होना चाहिए। ेउन्होंने लिखा है कि जिस समय हादसा हुआ, तब विधायक पुत्र भूपेंद्र भी मौजूद थे। उन्होंने पीड़ितों के साथ अभद्रता कर धमकी भी दी है। इसके साक्ष्य पीड़ित पक्ष के पास आडियो रिकार्डिंग के रूप में मौजूद है।

पहले भी आए चर्चा में

यह पहला मौका नहीं है जब घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के पुत्रों के द्वारा वाहनों में हूटर और विधायक लिखकर धमाचौकड़ी की जा रही है। पहले भी यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हिदायद दी थी। बताया जाता है कि कुछ दिन विधायक पुत्रों ने वाहनों से हूटर निकालकर नेम प्लेट हटा दी थी, लेकिन इसके बाद फिर वाहन पुराने स्थिति मेें पहुंच गया है। इससे विधायक और भाजपा संगठन की फिर किरकिरी हो रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button