Betul News : आबकारी की जमीन पर ही बनेगा नया गंज थाना

Betul News: New Ganj police station will be built on Excise land only

पुलिस विभाग ने जमीन तय होने के बाद नामांतरण के लिए कलेक्टर को भेजा प्रस्ताव

Betul News : (बैतूल)। सबकुछ ठीकठाक रहा तो गंज थाने को शीघ्र ही नया भवन की सौगात मिल जाएगी। लंबे समय से गंज थाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। यह कमी आबकारी के पास रिक्त पड़े एक रकबे को तय होने के बाद पूरी होते दिखाई दे रही है। पुलिस विभाग ने जमीन देखने के बाद कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा है। जमीन नामांतरण होते ही आबकारी की जमीन पर नया थाना बनने की कवायद शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में गंज थाना पुलिस लाईन परिसर स्थित पुराने कंट्रोल रूम में संचालित हो रहा है। भले ही यहां थाने के लिए जगह पर्याप्त है, लेकिन विभाग इस जगह का सदपयोग करना चाह रहा है। सूत्र बताते है कि वर्तमान गंज थाने की जगह कुछ अधिकारियों के आवास बनाया जा सकते है, लेकिन गंज थाने के लिए जमीन नहीं मिलने से कई तरह की समस्या आ रही है। व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण गंज थाना लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर होना पुलिस विभाग के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी के बाद पुलिस विभाग के जिम्मेदार पिछले कई दिनों से एक अदद जमीन की तलाश कर रहे है।

आबकारी की जमीन हुई फाईनल

पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो गंज क्षेत्र के आबकारी की जमीन गंज थाने के लिए तय हो गई है। यहां पर बीएसएनएल को पूर्व में टावर लगाने के लिए आबकारी ने जमीन दी थी। फिलहाल इसका उपयोग नहीं हो रहा है, इसके सटे क्षेत्र में भी आबकारी की जमीन रिक्त पड़ी है। वर्तमान में शासकीय रिकार्ड में नजूल की इस जमीन का खसरा नं 4/4, रकबा 2926.4500 वर्गमीटर है। इतनी जमीन थाने के लिए पर्याप्त बताई जा रही है।

पुलिस विभाग में जमीन देखने के बाद बकायदा विभाग को आवंटित करने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी 25 मार्च को दे रखा है। इसके बाद कलेक्टर को भी एसपी ने अपनी ओर से कुछ दिनों पहले पत्र लिखकर यह जमीन गंज थाने के लिए आवंटित करने का आग्रह भी किया है। यदि कलेक्टर उक्त जमीन गंज थाने के लिए आवंटित कर देते है तो पुलिस विभाग टेंडर निकालकर थाना बनाने का काम भी शीघ्र शुरू कर देगा।

व्यापारी पर भी कर चुके है मांग

गंज थाने को व्यापारिक क्षेत्र के आसपास स्थापित करने की मांग पूर्व में व्यापारी भी कर चुके है। गंज क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनाओं पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया था। इसके बाद पुलिस ने नई जमीन तलाशना शुरू किया। गंज क्षेत्र में कई प्रमुख दुकानें के अलावा राष्ट्रीयकृत बैंक, बीएसएनएल का ऑफिस समेत संवेदनशील क्षेत्र आते है। एसपी ने भी इस संबंध में कलेक्टर को जो पत्र लिखा है, उसमें इस बात का उल्लेख किया है। गंज थाना आबकारी पर बनने पर आबादी से सटे इस क्षेत्र हमलापुर से लेकर खंडारा तक की सीमा के लोगों को दूरी कम पड़ेगी।

इनका कहना…

गंज थाने के लिए जमीन तलाशी जा चुकी है। आबकारी की जमीन गंज थाना बनाया जा सकता है। हमने कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखकर उक्त जमीन मांगी है।

सिद्धार्थ चौधरी, एसपी, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button