Betul News: शिवराज का बैतूल प्रेम एक बार फिर सार्वजनिक

नागपुर से लौटते समय भी बैतूल रूके, कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछना भी नहीं भूले

Betul News: बैतूल। भाजपा की राजनीति अलग स्थान रखने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बैतूल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। जब वे मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब भी विधायकों और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं पर असीम स्नेह लुटाना नहीं भूलते थे, लेकिन केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहने के बाद भी वे बैतूल के कार्यकर्ताओं को नहीं भूले।

इसकी बानगी शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से एक निजी कार्यक्रम में नागपुर जाते समय बैतूल स्टेशन पर रूकने के दौरान मिली। वे भोपाल से सीधे बैतूल में ही ट्रेन के स्टापेज पर यहां रूके और कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत होकर उन्हें दुलार किया। यह सिलसिला थमा नहीं, वापसी में पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से शाम 6.30 बजे नागपुर से भोपाल रवाना हुआ तो भी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिल गई।

रात करीब 9 बजे ग्रीन पार्क के पास पूर्व सीएम शिवराज सिंह का काफिला जैसे ही पहुंंचा तो यहां पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत देखकर पूर्व सीएम ने कहा कि बैतूल से उनका आत्मीय रिश्ता है। यहां के कार्यकर्ताओं को वे नाम से जानते हैं। करीब दस मिनट तक कार्यकर्ताओं से बैतूल जिले की राजनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर उन्होंने कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम भी पूछी।

हास परिहास के माहौल में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने उन्हें जिले की राजनीति के संबंध में कई जानकारी भी दी। इसके बाद उनका काफिला भोपाल के लिए रवाना हो गया।

इस दौरान स्वागत करने वालों में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला कोषाध्यक्ष दीपू सलूजा, जिला उपाध्यक्ष कांति यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रम वैध, खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, पूर्व पार्षद कैलाश धोट समेत आदर्श मालवीय, राजकुमार बिजाड़े, बिट्टू ठाकुर, जुबेर पटेल, सिर्फ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पहले भी आते रहे शिवराज

यह पहला मौका नहीं है, जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बैतूल प्रेम सार्वजनिक हुआ है। इसके पहले कमलनाथ सरकार के दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री थे, तब तत्कालीन पूर्व विधायक(वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष) हेमंत खंडेलवाल के कोठीबाजार स्थिति पुराने आवास पर करीब एक घंटा रूके थे।

इस दौरान उनसे बड़ी संख्या मेें कार्यकर्ता मुलाकात करने से नहीं चुके। वैसे प्रदेश में शिवराज सिंह भाजपा के लोकप्रिय और स्वमेव लोगों की भीड़ जुटाने वाले राजनेता है। इसी वजह बैतूल में भी उनके बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद है। वे भी कार्यकर्ताओं को नाम से जानते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button