Betul News: 100 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट पर फिर लगेगा ब्रेक, नए सिरे से बनेगी कार्ययोजना

टेंडर हो चुके हैं, लेकिन ओपन नहीं किए जाएंगे; लागत 25 प्रतिशत’ तक बढ़ने की संभावना, निर्माण से पहले शहर का फिर होगा तकनीकी सर्वे

Betul News: बैतूल। शहर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सीवरेज प्लांट प्रोजेक्ट की कार्ययोजना में एक बार फिर बदलाव किया जा रहा है। तकनीकी खामियों और निर्माण के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए अब पूरी योजना की नए सिरे से समीक्षा होगी। इसके बाद ही सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रोजेक्ट के टेंडर डाले जा चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी खोला नहीं गया है।

नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक कमिश्नर के निर्देश के बाद मौजूदा कार्ययोजना में संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि नए बदलावों के बाद प्रोजेक्ट की लागत में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में करीब 100 करोड़ रुपए का प्रस्तावित प्रोजेक्ट और महंगा हो सकता है।

नर्मदापुरम में सीवरेज के काम से लिया सबक

सीवरेज प्रोजेक्ट की कार्ययोजना में बदलाव का बड़ा कारण पड़ोसी जिले नर्मदापुरम का अनुभव भी है। वहां सीवरेज का काम शुरू होने के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें खोदने, पाइपलाइन बिछाने और निर्माण कार्य के कारण यातायात एवं आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। शहर के अस्त-व्यस्त होने की स्थिति को देखते हुए बैतूल में सीवरेज का काम शुरू करने से पहले ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे निर्माण के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो।

कंसल्टेंट फिर देखेंगे शहर, आसान रास्ते तलाशेंगे

अब सीवरेज प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट एक बार फिर शहर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पाइपलाइन बिछाने के लिए ऐसे मार्ग और तकनीकी विकल्प तलाशे जाएंगे, जहां कम खुदाई हो और यातायात तथा आमजन की आवाजाही प्रभावित न हो। पूरी कार्ययोजना को इन तकनीकी सुझावों के आधार पर संशोधित किया जाएगा।

पहले टेंडर, अब नई योजना के बाद फिर टेंडर

मौजूदा प्रक्रिया में टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें ओपन नहीं किया गया है। नगर पालिका अब पहले पूरी कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी। इसके बाद नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इससे प्रोजेक्ट की समयसीमा आगे बढ़ सकती है, लेकिन नगर पालिका का फोकस निर्माण शुरू होने के बाद शहर में होने वाली परेशानी को कम करना है।

सीएमओ नवनीत पांडेय ने बताया कि सीवरेज प्लांट की कार्ययोजना को समझने के बाद उसमें जरूरी संशोधन किए जाएंगे। इसके बाद नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पड़ोसी जिलों में सीवरेज का काम शुरू होने के बाद शहरों में पैदा हुई स्थिति को देखते हुए बैतूल के लिए पूरी योजना पर विचार किया जा रहा है। तकनीकी और व्यावहारिक सभी पहलुओं को देखने के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button