Betul Me Barish : आधा दर्जन ब्लॉकों में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर मुस्कान

सतपुड़ा जलाशय के रात में तीन गेट खोले, बारिश से फसलों को मिली संजीवनी; जिले का औसत आंकड़ा 488.6 मिमी पहुंचा

Betul Me Barish : बैतूल। जिले में शनिवार शाम से रविवार सुबह तक सक्रिय मौसम सिस्टम का असर दिखाई दिया। जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को राहत मिली है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई। सारनी स्थित सतपुड़ा जलाशय में पानी की आवक बढ़ने के बाद शनिवार रात तीन गेट खोले गए। सावन महीने में यह दूसरी बार है जब जिले में अच्छी बारिश हुई है। इससे पहले सावन की शुरुआत में भी जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर शुरू हुआ है। शनिवार शाम से रविवार सुबह 8 बजे तक जिले के अधिकांश ब्लॉकों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश शाहपुर में 48.0 मिमी और घोड़ाडोंगरी में 44.2 मिमी दर्ज हुई। बैतूल में 41.4 मिमी, भीमपुर में 35.0 मिमी, चिचोली में 18.0 मिमी, आमला में 21.0 मिमी, मुलताई में 5.2 मिमी, भैंसदेही में 5.0 मिमी और आठनेर में 5.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे सतपुड़ा डेम के तीन गेट एक-एक फिट तक खोले गए। देढ़ घंटे तक गेट खुलने के बाद फिर से गेट बंद कर दिये गये।

फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश

लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में खड़ी सोयाबीन, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों को बारिश से फायदा होगा। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों की बढ़वार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

औसत बारिश 488.6 मिमी पहुंची

बारिश के बाद जिले में इस सीजन की औसत बारिश का आंकड़ा बढ़कर 488.6 मिमी पहुंच गया है। हालांकि किसानों का कहना है कि अभी भी जिले में अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है। कई क्षेत्रों में बारिश का वितरण समान नहीं रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो खरीफ फसलों को और मजबूती मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button