Betul Crime News: चोर ने पहले घरों के दरवाजे बाहर से किए लॉक, फिर मंदिरों में की चोरी

एक ही रात में पांच मंदिरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की तलाश तेज

Betul Crime News: भैंसदेही। भैंसदेही नगर और चिचोलीढाना क्षेत्र में एक ही रात में पांच प्रमुख मंदिरों में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शातिर चोर ने चोरी को अंजाम देने से पहले ऐसी चाल चली कि आसपास रहने वाले लोग भी उसकी हरकतों से अनजान रहे।

बताया जा रहा है कि चोर ने मंदिरों के आसपास बने मकानों के मुख्य दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया, ताकि चोरी के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर निकलकर उसका विरोध न कर सके।

जानकारी के अनुसार चोर ने प्राचीन शिव मंदिर भैंसदेही, देवी मंदिर भैंसदेही, प्राचीन दुर्गा मंदिर चिचोलीढाना, राधा-कृष्ण मंदिर चिचोलीढाना सहित कुल पांच मंदिरों को निशाना बनाया। देर रात हुई इन घटनाओं के बाद सुबह जब मंदिरों के पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो चोरी का पता चला, इसके बाद मंदिर समितियों में आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मंदिरों से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति मंदिरों के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया है।

इसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। घटना के बाद मंदिर समितियों के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक थाने पहुंचे तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button