Betul Nagar Palika: बायोमेट्रिक उपस्थिति में लापरवाही पर नपा के 24 कर्मचारी कार्यमुक्त

सीएमओ के सख्त रवैये से हड़कंप, आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही

Betul Nagar Palika: बैतूल। नगर पालिका में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने सख्त कदम उठाए हैं। उनके निर्देश पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 24 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है नगर पालिका में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में सीएमओ ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

समीक्षा के दौरान ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें कार्य से पृथक करने का निर्णय लिया गया। सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका में अनुशासनहीनता, अनियमित उपस्थिति और कार्य के प्रति उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने तथा निर्धारित समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इन कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में आए कर्मचारियों में आउटसोर्स कर्मचारी अंकित यादव, आशीष विश्वकर्मा, दुर्गेश बार्डे, हरीश देवहरे, हिमांशु सेमरे, जतिन रगड़े, मनोज झोबड़े, मोहन वडीवा, नेहल विन्नितकर, निखिल विन्नितकर, पंकज सिंह ठाकुर, पवन दवांदे, राहुल आमझरे, राजेश विश्वकर्मा, रामदयाल उइके, रामरतन सरयाम, रिंकल नागले और शिवशंकर ठाकुर शामिल हैं।

इसके अलावा भोलाराम यादव (विनियमित कर्मचारी), घनश्याम बारस्कर, लखन पवार एवं राजू (दैनिक वेतनभोगी) तथा प्रेम धुर्वे और संतोष धुर्वे (मानदेय कर्मचारी) पर भी कार्रवाई की गई है।

सीएमओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि कोई कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति, कार्यालयीन अनुशासन या कार्य निष्पादन में लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विभाग प्रमुखों को भी कर्मचारियों की नियमित निगरानी करने और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button