CM Mohan Yadav: सीएम के आगमन को लेकर फाइनल रिहर्सल, 750 बसें अधिग्रहित

स्कूल बसों का भी सहारा, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक देखी व्यवस्था

CM Mohan Yadav: बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित 31 अक्टूबर को आगमन के पूर्व शुक्रवार को जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर फाइनल रिहर्सल की। हेलीपेड स्थल मिलानपुर से लेकर बडोरा के ढोलेवार कुनबी समाज मंगल भवन, भाजपा कार्यालय और पुलिस ग्राउंड तक की व्यवस्थाओं का टॉप टू बॉटम अवलोकन किया।

रास्ते में सड़क किनारे लगे सभी अतिक्रमणों को सख्ती से हटा दिया गया है, ताकि सीएम के काफिले में किसी तरह का व्यवधान न आए। तेंदूपत्ता संग्राहकों को जिले के विभिन्न स्थानों से लाने के लिए कुल 750 बसे अधिग्रहित की है। स्कूली बसों को भी शामिल किया है।

दूरस्थ अंचलों से संग्राहकों को लाने के लिए बसे शुक्रवार शाम को रवाना हो जाएगी, जबकि जिला मुख्यालय से निकटतम वाले क्षेत्रों में शनिवार सुबह बसें निकलकर दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौसम बदलने के पूर्व अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया है। हालांकि डोम पूरी तरह से वाटरप्रुप है ,इसलिए सभी को राहत मिल रही है।

लंबे समय बाद मुख्यमंत्री द्वारा जिले में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित किया जा रहा है। पूर्व में यह कार्यक्रम आदिवासी अंचल भैंसदेही के पर्यटन स्थल कुकरू मुख्यालय पर होना था, लेकिन इसकी दूरी अधिक होने के कारण जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड तय किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के हजारों तेंदूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करीब 30 करोड़ की राशि का बोनस और लाभांश वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम वन विभाग की अगुवाही में आयोजित किया जा रहा है। इसी वजह से हर रेंज से संग्राहकों को लाने का जिम्मा भी वन विभाग के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है।

संग्राहकों को लाने और ले जाने और भोजन, पानी और परिवहन की व्यवस्था वन विभाग को सौंपी गई है। परिवहन विभाग द्वारा वन विभाग को संग्राहकों को लाने के लिए संख्या के आधार पर बसें आवंटित की है।

टॉप टू बॉटम तैयारियों को लेकर निरीक्षण

शुक्रवार को सीएम के आगमन के पहले जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक बार फिर हेलीपेड स्थल मिलानपुर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का निरीक्षण कर कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम का हेलीकाप्टर लगभग एक बजे मिलानपुर पर उतरेगा।

यहां से सीधे काफिला बडोरा स्थित ढोलेवार कुनबी समाज के मंगल भवन के सामने पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव यहां पर लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के बाद वे मुख्य कार्यक्रम में पुलिस ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण के अलावा शुक्रवार शाम अधिकारियों की ब्रीफिंग भी होने वाली है।

सर्वाधिक बसें शाहपुर से, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत

मुख्यमंत्री के हस्ते तेंदुपत्ता बोनस के कार्यक्रम को वृहद रूप प्रदान करने के लिए वन विभाग पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा है। एक जानकारी के मुताबिक उत्तर वन मंडल के शाहपुर वृत से सबसे अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को बैतूल लाया जाएगा।

यहां के लिए कुल 275 बसें भेजी गई है। इसके अलावा चिचोली वृत से 200, आमला वृत्त से 150, भैंसदेही वृत्त से 100, मुलताई वृत्त से 100 बसें कार्यक्रम में हितग्राहियों को लेकर आएगी। इसके अलावा होशंगाबाद 50, इटारसी से 50 और छिंदवाड़ा से 75 बसें संग्राहकों को लेकर बैतूल आएगी।

जिले से अधिकांश बसें अधिग्रहित होने पर जिले के विभिन्न पहुंच मार्ग पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है। परिवहन विभाग ने स्कूलों की बसें भी अधिग्रहित की है। इससे कई स्कूलों में कल शनिवार को अवकाश या स्वसाधन से आने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstims.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button