Betul News: Video: जिला अस्पताल बना अखाड़ा, दो वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट

Betul News: District hospital became an arena, two drivers fought fiercely

एक माह के भीतर विवाद और मारपीट की दूसरी घटना

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल इन दिनों अखाड़ा बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के दो वाहन चालकों के बीच अस्पताल में जमकर मारपीट हो गई। एक माह के भीतर यह दूसरी मारपीट की घटना सामने आई है। इसके पहले निजी एंबुलेंस चालकों के बीच विवाद सामने आया था। विवाद होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग आठ बजे स्वास्थ्य विभाग के दो वाहन चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया है कि मारपीट तक की नौबत आ गई। अस्पताल के मुख्य गेट पर दोनों वाहन चालकों के बीच लात-घुसे और चप्पले चली। कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। विवाद को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। काफी देर तक इनका विवाद चलता रहा। यहां पर मौजूद कुछ लोगों के मान मनोवल के बाद विवाद शांत हो हुआ।

सूत्रों के मुताबिक दोनों वाहन चालकों के बीच वाहन में बैठने को लेकर विवाद हुआ है। एक वाहन चालक द्वारा स्ट्रेरिंग के पास पैर रखकर बैठने के बाद दूसरे वाहन चालक नाराज हो गया और दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। अस्पताल में दो सरकारी वाहन चालकों के बीच हुए विवाद के बाद चर्चा का माहौल गरमा गया है। हालांकि इस विवाद की अभी तक कहीं पर भी कोई शिकायत करने की जानकारी सामने नहीं आई है।

एक माह में यह दूसरी विवाद की घटना

जिला अस्पताल में एक माह के भीतर दूसरी विवाद की घटना सामने आई है। इसके पहले निजी एंबुलेंस चालकों के बीच पेसेंट को ले जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों एंबुलेंस चालकों के बीच अस्पताल के अंदर ही जमकर मारपीट हो गई थी। इस घटना के बाद से ही जिला अस्पताल में निजी अस्पताल चालकों की धमाचौकड़ी कम नहीं हुई है। इस घटना के बाद रविवार की रात को फिर दो वाहन चालकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना सरकारी विभाग के वाहन चालकों के बीच हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button