Betul Samachar : कलेक्टर की दो टूक-एक भी गलत कालोनी कार्रवाई से नहीं बच पाएगी

बिना किसी दबाव के कालोनियों पर कार्रवाई अधिकारियों की रिपोर्ट पर होगी, कोई कोताही नहीं बरतेगा

Betul Samachar : बैतूल। भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त रूख अपनाने वाले कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने साफ कर दिया है कि जिले में एक भी कालोनी गलत रूप से बसाई गई है तो इन पर कार्रवाई शत प्रतिशत होगी। चाहे कालोनी वाला कितना भी रसूखदार हो, कार्रवाई से नहीं बच पाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि प्रशासनिक अधिकारी की कार्रवाई के दौरान कोई कालोनी गलती से भी चुकी होगी तो शिकायत मिलने पर दोबारा जांच कराकर कार्रवाई तय करेंगे। यह बात बैतूल शहर के अंतर्गत आने वाली 22 कालोनी की रिपोर्ट कलेक्टर के पास पहुंचने पर सांझवीर टाईम्स से खास चर्चा के दौरान उन्होंने कही।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि कालोनियोंं के लोगों को मूलभूत सुविधाएं कालोनाइजर को ही दिलाना है। यह काम हमारा नहीं बल्कि प्लॉट- फ्लैट बेचने वालों का है। शासन ने कालोनियों के लिए गाइडलाइन तैयार की है, उसी गाइडलाइन पर लोगों की शिकायत पर मूलभूत सुविधाएं दिलाया जाने का काम प्रशासन का रहता है।

सांझवीर टाईम्स से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि उनकी पदस्थापना के बाद कालोनियों में सुविधाओं को लेकर बहुत सी शिकायत हैं, इसे गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर और क्षेत्र के एसडीएम और तहसीलदार को जांच प्रतिवेदन सौंपने के लिए निर्देशित किया है। चूंकि कालोनाइजर प्लॉट बेचकर लाखों रुपए का मुनाफा कमाते हैं, लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक कालोनी के लोगों को सुविधाएं दिलाने का दायित्व उनका है, लेकिन जो कालोनाइजर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने का अधिकार प्रशासन का है।

जांच के बाद जितनी भी कालोनी अवैध होगी सब पर कार्रवाई तय
कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध कालोनियों के मामले में पूर्व में ही निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्धारित समयावधि में जिले के सभी ब्लाकों से कालोनियों की जानकारी बुलाई गई है, जिन कालोनियों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है और रिपोर्ट गलत आ रही है तो इन पर सख्त कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

पूरे रिकार्ड देखने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को हमने निर्देशित किया है। रिकार्ड के आधार पर जो रिपोर्ट हमारे पास आएगी, उसी आधार पर कालोनाइजर पर कार्रवाई सौ प्रतिशत तय होगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कालोनी चाहे किसी की भी हो, निष्पक्ष रूप से जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी करेंगे।

यदि अवैध कालोनियों पर कार्रवाई हुईतो सब पर होगी, अन्यथा किसी पर नहीं होगी। उनका कहने का मतलब साफ था कि बिना किसी राजनैतिक दबाव के अवैध कालोनियों पर एक-एक कर कार्रवाई तय करेंगे। कलेक्टर के इस सख्त रूख के बाद तय हो गया है कि जिले में जितनी भी अवैध कालोनियां हैं, उन के संचालकों पर कार्रवाई के अलावा जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी हो सकती है। दरअसल कलेक्टर कालोनियों में लोगों को सुविधाएं दिलवाने के लिए अपनी प्राथमिकता बताई है।

गलत रिपोर्ट आई तो अधिकारियों पर कार्रवाई भी तय!

अवैध कालोनियों को लेकर कलेक्टर ने अपना एजेंडा साफ कर दिया है। इसके बाद तय हो गया है कि जिले की एक-एक अवैध कालोनियों की सूक्ष्मता से जांच होगी। एक प्रश्न के जवाब में कलेक्टर ने बताया कि यदि किसी दबाव में कालोनी की रिपोर्ट गलत आई और यह मामला संज्ञान में आया तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई तय करेंगे।

उन्होंने बताया कि यदि आपके पास भी किसी अवैध कालोनी को लेकर भाई-भतीजावाद या कार्रवाई न करने की शिकायत आती है तो जरूर बताना। ऐसी कालोनियों की दोबारा जांच करवाई जाएगी। किसी भी अवैध कालोनी को नियमों का पालन न करने पर कलेक्टर द्वारा बख्शने के दो टूक के बाद अवैध कालोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

इनका कहना…

अवैध कालोनियों को लेकर बैठक में भी हमने अपना एजेंडा अधिकारियों को बता दिया है। हर अनुविभाग से अवैध कालोनियों की जांच की रिपोर्ट बुलाई गई। एक-एक रिपोर्ट का बारिकी से मुआयना किया जाएगा। इसके बाद अवैध कालोनियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button