Betul Samachar: बैतूल के नगर निगम बनते ही 44 करोड़ का बजट पहुंचेगा 200 करोड़ पर

विकास की नई उड़ान भरने को तैयार बैतूल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के प्रयासों से बड़ी सौगात मिलने की तैयारी

Betul Samachar: बैतूल (सत्येंद्र सिंह परिहार) । वर्षों से चली आ रही बैतूल को नगर पालिका से नगर निगम बनाने के बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के प्रयास अब साकार होते नजर आ रहे हैं। शहर के विकास को नई दिशा देने वाली इस महत्वाकांक्षी पहल को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के लगातार प्रयासों और प्रशासनिक सहयोग के चलते नगर निगम गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। यदि यह प्रस्ताव मंजूरी के बाद आने वाले वर्षों में बैतूल की पहचान एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित हो जाएगी

नगर निगम बनने का सबसे बड़ा लाभ शहर के वित्तीय संसाधनों में होने वाली भारी वृद्धि होगी। वर्तमान में नगर पालिका परिषद बैतूल का वार्षिक बजट लगभग 44 से 48 करोड़ रुपए के बीच है। अधिकारियों के अनुसार नगर निगम का दर्जा मिलते ही यह बजट बढ़कर करीब 200 करोड़ रुपए वार्षिक तक पहुंच सकता है। बजट में इस वृद्धि से शहर में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार संभव हो सकेगा।

सड़क, पानी, सफाई सहित अन्य व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

नगर निगम बनने के बाद शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। चौड़ी और सुव्यवस्थित सड़कें, आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्राथमिकता के साथ विकसित की जाएंगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्क, हरित क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार भी प्रस्तावित है। टाउन प्लानिंग के तहत शहर के सुनियोजित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विशेष विकास पैकेज के जरिये मिलेंगे करोड़ों-अरबों रुपए

जानकारी के अनुसार नगर निगम घोषित होने के बाद राज्य शासन और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत विशेष विकास पैकेज मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों ही नहीं बल्कि अरबों रुपए तक के विकास कार्य स्वीकृत हो सकते हैं। इससे बैतूल को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

चार जोन में बंटेगा शहर, बढ़ेगा प्रशासनिक ढांचा

नगर निगम बनने के साथ ही शहर का प्रशासनिक स्वरूप भी बदल जाएगा। नगर पालिका के स्थान पर निगम आयुक्त (कमिश्नर) प्रमुख अधिकारी होंगे। वर्तमान में नगर पालिका में लगभग 850 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि निगम बनने के बाद यह संख्या बढ़कर करीब दो हजार तक पहुंच सकती है और निगम के अधिनियमो के हिसाब से ही काम काज संचालित होंगे।

बढ़ते क्षेत्रफल और जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए शहर को चार जोनों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन में अलग कार्यालय और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था होगी, जिससे नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

बैतूल के विकास का नया अध्याय होगा शुरू

नगर निगम का दर्जा केवल प्रशासनिक परिवर्तन नहीं बल्कि बैतूल के विकास का नया अध्याय साबित हो सकता है। बढ़ा हुआ बजट, बेहतर योजनाएं, मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाएं शहर को नई पहचान देंगी। यदि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलती है तो आने वाले कुछ वर्षों में बैतूल की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है और शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता नजर आएगा।

इनका कहना…..

कलेक्टर के मार्गदर्शन में निगम को लेकर तेज रफ्तार से प्रक्रिया जारी हैं। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। निगम बनने के बाद काफी बदलाव देखने को मिलेगा

नवनीत पांडे, सीएमओ नपा बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button