Betul Accident News: अनियंत्रित कोयले से भरे ट्राले ने पिकअप- ट्रैक्टर और फिर बाइक सहित हाईवे के प्रतीक्षालय को मारी टक्कर, मौके पर ट्रक ड्राइवर की मौत, तीन गंभीर
Betul Accident News: Uncontrolled coal-laden trolley hit the waiting room of the highway including pickup-tractor and then bike, truck driver died on the spot, three critical

Betul Accident News: चिचोली। बैतूल- इंदौर नेशनल हाईवे के चिरापाटला बन्नूढ़ाना जोड़ पर दोपहर को इंदौर की तरफ कोयला लेकर जा रहा नियंत्रित होकर मार्ग के साइड में खड़े ट्रैक्टर पिकअप मोटरसाइकिल एवं हाईवे के साइड बने यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराया।
इस भीषण हादसे मे कोयला से भरे ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन ग्रामीण भीषण हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 3.30 के आसपास की बताई जा रही है। चिचोली से इंदौर की तरफ कोयला भरकर जा रहा ट्राले को बन्नू उठाना चिरापाटला स्कूल जोड़ के निकट पीछे से आ रहे ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कोयले से भरा ट्राला और नियंत्रित होकर मार्ग के साइड में खड़ी पिकअप ट्रैक्टर मोटरसाइकिल एवं यात्री प्रतिक्षालय से सीधे जा भिड़ा।
दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर ने ट्राली में ही दम तोड़ दिया। देर शाम 7 बजे के आसपास चिचोली थाना पुलिस में ड्राइवर के शव को बड़ी मुश्किल से ट्रक काटकर निकाला। शेष तीन गंभीर रूप से ग्रामीणों को चिचोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद बैतूल रेफर कर दिया गया है।




