Betul Hospital News: खबर का असर: जिला अस्पताल की लिफ्ट में लगे पंखे दुरुस्त, मरीजों और परिजनों को मिली राहत

सांझवीर टाईम्स की खबर का असर, अस्पताल प्रबंधन ने कराया सुधार कार्य और सर्विसिंग

Betul Hospital News: बैतूल। जिला अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को लिफ्ट में हो रही परेशानी का समाधान कर दिया गया है। लिफ्ट में लगे पंखों के लंबे समय से बंद होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को सांझवीर टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य करवाए।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की लिफ्ट का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, उनके परिजन और अस्पताल कर्मचारी करते हैं। लिफ्ट में लगे पंखे बंद होने से अंदर घुटन और गर्मी की स्थिति बन रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार मरीजों और परिजनों ने भी इस संबंध में अपनी चिंता व्यक्त की थी।

समस्या सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने न केवल लिफ्ट में लगे पंखों की मरम्मत करवाई, बल्कि लिफ्ट के सुचारु और सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए उसकी संपूर्ण सर्विसिंग भी करवाई। इससे लिफ्ट की कार्यक्षमता में सुधार हुआ है और भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने की संभावना भी कम हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया कि लिफ्ट में लगे पंखे बंद होने के कारण गर्मी के मौसम में मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला संज्ञान में आते ही संबंधित तकनीकी टीम को निर्देश दिए गए और पंखों की मरम्मत करवाई गई। उन्होंने कहा कि लिफ्ट का उपयोग लगातार होता है, इसलिए उसके बेहतर रखरखाव के लिए सर्विसिंग भी कराई गई है ताकि भविष्य में संचालन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

लिफ्ट में पंखे चालू होने और सर्विसिंग पूरी होने के बाद अब मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने की सराहना की है। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए सांझवीर टाइम्स की भूमिका की भी प्रशंसा की

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button