Betul News: कॉलेज चौक सौंदर्यीकरण के 1 दिन चले अढ़ाई कोस जैसे हालात

सिविल लाइन की अस्थाई आवाजाही पर क्षेत्र के लोगों का ग्रहण, आए दिनों लग रहा जाम

Betul News: बैतूल। चौड़ीकरण के नाम शहर के अतिव्यवस्तम कालेज चौक पर पिछले दो माह से यातायात ठप पड़ा है। हालांकि बढ़ते विरोध के बाद ठेकेदार कुछ दिन पहले छोटे वाहनों के लिए एकांकी मार्ग से रास्ता जरूर बनाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। नगरपालिका के अधिकारियों में तालमेल नहीं होने के कारण पूरा काम भगवान भरोसे छोड़ दिया है, इसी वजह आए दिनों कालेज चौक पर जाम और विवाद आम हो गया है। बची कसर सिविल लाइन के लोगों ने अपने मन से बेरीकेडिंग कर क्षेत्र से छोटे चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर पूरी कर दी है, लेकिन नपा को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

कालेज चौक पर 1 करोड़ 20 लाख से अधिक की लागत से सौंदर्यीकरण का काम पिछले दो माह से चल रहा है। घोड़ाडोंगरी की किसी अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने टेंडर हासिल किया है, लेकिन कंपनी न तो नपा और न ही लोगों की नजरों में खरा उतर पाई है। यह बात इसलिए दावे से कहीं जा रही है कि कालेज की बाउंड्रीवाल से लगकर पुलिया निर्माण करने में ही निर्माण कंपनी को दो माह का समय लग गया है। ऐसे में शेष बचे सौंदर्यीकरण का ठिकाना दिखाई नहीं दे रहा है। नपा के अधिकारी ठेकेदार की हा में हा मिलाकर काम करवाते दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह कछुआ चाल के काम में और अधिक मुसीबत बढ़ा दी है। पिछले दो माह में केवल एक पुलिया बनाने का काम इतने धीमी रफ्तार से चल रहा है कि किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि काम चल रहा है या मजाक।

ठेकेदार का दावा- अवकाश के कारण काम में बाधा

नगरपालिका के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। अब नपा के अधिकारी ठेकेदार के हवाले से कह रहे हैं कि होली और रंगपंचमी पर मजदूर लंबे अवकाश पर चले गए थे। इसी वजह एक पखवाड़े का काम प्रभावित हो गया। उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो वे ही जाने, लेकिन हकीकत यह है कि शुरू से ही पुलिया निर्माण के काम की कछुआ चाल से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल को भी लोगों ने शिकायत की, लेकिन उनकी फटकार के बावजूद काम मेें तेजी नहीं आई।

सिविल लाइन के लोगों ने मनमाफिक लगा दिए बेरीकेड

दो माह से कालेज मार्ग का यातायात अवरूद्ध होने के बाद नगरपालिका ने अस्थाई रूप से जेएच कालेज के सामने से सिविल लाइन होते हुए छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू की थी, लेकिन यहां से मालवाहक वाहन और बसों की आवाजाही शुरू होने से और उड़ती धूल से लोग परेशान हो गए तो इसे बेरीकेडिंग से बंद कर दिया। इसके बाद कॉलेज की कालोनी और पानठेले के पास से मार्ग शुरू था, लेकिन लोगों ने अपनी मनमर्जी से यहां पत्थर और बेरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अब केवल एलआईसी के सामने और नागरिक के साइड वाली गली से आवाजाही शुरू है, लेकिन यहां एसपी बंगला होने के कारण बेरीकेडिंग लगाने से छोटे वाहन बमुश्किल निकल रहे हैं।

नपा को पता नहीं रास्ता किसने बंद किया

यहां पर चौकाने वाली बात यह है कि कालेज चौक की पुलिया निर्माण की कछुआ चाल को लेकर नपा ठेकेदार को कोई चेतावनी नहीं दे रही है। अलबत्ता सिविल लाइन क्षेत्र से डायवर्ड किए मार्ग पर लगाए गए बेरीकेडिंग को लेकर महीनों से पूछताछ नहीं की है। चौकाने वाली है यह है कि लोगों ने मन से बेरीकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया और लोगों को खबर तक नहीं लगी। नपा के जिम्मेदार कह रहे हैं कि उन्होंने कोई बेरीकेडिंग नहीं की है, बल्कि डायवर्ड कर सिविल लाइन से ही वाहनों की आवाजाही जारी है।

इनका कहना…

होली के अवकाश और कुछ अन्य वजह से कालेज चौक के सौंदर्यीकरण काम धीरे चल रहा है। अभी अस्थाई रूप से छोटे वाहनों के लिए रास्ता खोला गया है। पंद्रह दिनों में पूरा मार्ग शुरू हो जाएगा। सिविल लाइन क्षेत्र में बेरीकेडिंग लगाने के संबंध में सूचना या शिकायत नहीं मिली है। 

पंकज धुर्वे, उपयंत्री नपा बैतूल 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button