Betul News: इस वर्ष पूर्ण क्षमता से भरा जाएगा निर्गुड़ जलाशय 

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 3500 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Betul News: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार आठनेर भ्रमण के दौरान निर्गुड़ मध्यम सिंचाई परियोजना का स्थल निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों एवं सूक्ष्म नहर प्रणाली की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

समीक्षा के दौरान एसडीओ जल संसाधन विभाग नीरज कौरव ने बताया कि निर्गुड़ जलाशय की कुल भराव क्षमता 14.77 मिलियन घन मीटर है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी मानसून में जलाशय को पूर्ण क्षमता तक भरा जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि जलाशय निर्माण का लगभग 95 प्रतिशत कार्य तथा सूक्ष्म नहर प्रणाली का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्यों को वर्षा ऋतु से पूर्व हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना पूर्ण होने पर आठनेर जनपद के जनजातीय क्षेत्र के 10 गांवों की लगभग 3500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। माइक्रो इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से पानी सीधे दबाव के साथ किसानों के खेतों तक पहुंचेगा, जिससे पानी की बचत होगी और कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकेगा।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने अधिकारियों से कहा कि परियोजना क्षेत्र के किसानों को आधुनिक सिंचाई प्रणाली के उपयोग के संबंध में जागरूक भी किया जाए, ताकि योजना का अधिकतम लाभ कृषकों तक पहुंच सके। इस दौरान सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे, एसडीएम अजीत मरावी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत इंदिरा महतो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button