मात्र सिर की हड्डी से कातिल तक पहुंची पुलिस, 6 हत्यारे गिरफ्तार

10 दिसम्बर को जंगल में मिली जली हुई खोपड़ी का राज खुला

बैतूल। साढ़े तीन माह पहले हुए कत्ल के मामले में किए गए खुलासे में बैतूल पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण सामने रखा है। खास बात यह है कि घटना स्थल से पुलिस को मात्र जली हुई सिर की हड्डी के साथ दूसरी हड्डी का छोटा सा टुकड़ा और एक कड़ा मिला था।

वास्तव में घटना की विवेचना और आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था, लेकिन पुलिस ने न ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि परिस्तिथि जन्य साक्ष्य भी जुटा लिए। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर और पाढर के बीच जंगल मे जली हुई खोपड़ी और एक हड्डी पड़ी हुई है।

मौके का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी निश्चल एन झारिया ने काफी बारीकी से अध्ययन कर हड्डियां और एक कड़ा बरामद किया। मामला काफी संवेदनशील नजर आया। इसी बीच कोतवाली थाने में एक युवक रिंकेश चौहान की गुमशुदगी दर्ज हो गई। इसके बाद हड्डियों का क्रॉस डीएनए टेस्ट कराया गया तो मिली हुई हड्डियां रिंकेश चौहान की ही निकली। एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि, घटना में प्रकरण 28 दिसम्बर को मामला दर्ज किया गया था। जांच में यह सामने आया की रिंकेश ने आरोपी आशीष परते की पिटाई की थी, जिसका वीडयो वायरल होने के बाद आशीष सहित परिजन आहत थे।

घटना के बाद आशीष परते,नितिन, प्रदीप, मनीष, अर्पित, शिवा धुर्वे एवं मिन्चु ने रिंकेश को अगवा किया और बेरहमी से पीटा, दिन भर बंधक बनाकर रखा गया शाम के वक्त आशीष ने 15 लीटर डीजल और टायर की व्यवस्था की और जंगल में ले जाकर फिर मारपीट की जब रिंकेश की मौत हो गई। उसे टायर लकड़ियों के बीच रखकर जला दिया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस उलझी जरूर रही, लेकिन पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल कर ही ली। एसपी के मुताबिक इस पेचीदा मामले का खुलासा होने के बाद इस केस को रुस्तम अवार्ड के लिए राज्य सरकार के पास भेजे जाने की बात कही गई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button