Betul News: मंगल ने कुछ नहीं मांगा और सबकुछ मिल गया 

राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर भी स्वभाव में बदलाव नहीं, हेमंत ने भी इशारों में बांधे तारीफों के पुल

Betul News: बैतूल। राजनीति में बढ़-चढ़कर दिखावा करना नई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर तो एक ही बात को दस बताना अधिकांश नेताओं की आदत में शुमार है। इसके ठीक विपरित जिले की राजनीति में आदिवासी वर्ग के लो प्रोफाइनल नेता मंगल सिंह धुर्वे की बात करें तो पूरा उलट है। दरअसल उन्होंने कभी कोई पद की लालसा नहीं रखी।

पार्टी ने ही उन्हें सज्जन सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया तो उन्हें एक सपने से कम नहीं लगा। अब अनुसूचित जनजातीय आयोग में सदस्य बनाकर राज्यमंत्री दर्जा मिला तो इसे भी वे सहज एक आम कार्यकर्ता की तरह स्वीकार कर रहे हैं। उनकी सादगी और सौम्य व्यवहार का परिणाम है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने तरकश से चौकाने वाला तीर निकाला है।

शाहपुर ब्लाक के खोकरा रैयत के सरपंच से राजनीति में करीब 26 वर्ष पहले मंगल सिंह ने दस्तक दी थी। किसी ने सोचा नहीं था कि सौम्य व्यवहार वाले मंगल सिंह आगे जाकर लोप्रोफाइल होकर राजनीति करने के दौरान इतने आगे बढ़ेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि राजनीति की बिसात पर आगे बढ़ने के दौरान उन्हें दो मर्तबा होल्ड पर भी रखा गया, लेकिन कभी भी धैर्य नहीं खोया।

तीन दिन पहले जब राज्य सरकार और भाजपा संगठन ने आयोगों में नियुक्तियां शुरू की तो मंगल सिंह को राज्य अनुसूचित जनजातीय आयोग का सदस्य बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया। इससे पहले मंगल सिंह को जिला पंचायत सदस्य रहने के दौरान एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष बार फिर सज्जन सिंह उइके के निधन के बाद उपचुनाव में घोड़ाडोंगरी से सीधे विधानसभा पहुंचने का भी अवसर मिला है।

हालांकि 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में सशक्त दावेदार होने के बावजूद संगठन ने उन्हें टिकट नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी नहीं जताई। बस उनकी यही राजनीति क्वालिटी ने उन्हें भाजपा में अलग रखा और अब सीधे राज्यमंत्री का दर्जा मिलने से उनका कद जिले की राजनीति में एक बार फिर अचानक बढ़ गया है।

सांझवीर की खबर पर लगी मोहर

मंगल सिंह धुर्वे को निगम या आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के संकेत सांझवीर टाईम्स ने 23 मार्च को प्रकाशित खबर में स्पष्ट कर दिया था। तीन दिन पहले नियुक्ति के बाद सांझवीर टाईम्स की राजनीतिक खबर एक बार फिर अक्षरश: सही साबित हुई। जिस समय यह खबर प्रकाशित हुई थी, कोई भी मानने को तैयार नहीं था कि मंगल सिंह धुर्वे जैसे लोप्रोफाइल राजनीति करने वाले नेता को अवसर मिल पाएगा, लेकिन तीन दिन पहले उनकी नियुक्ति के बाद 23 मार्च की यही खबर सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की गई। भाजपा के दिग्गजों ने सांझवीर के राजनैतिक आंकलन का एक बार फिर लोहा माना।

बातों ही बातों में हेमंत ने किया बड़ा इशारा

शनिवार को अपनी नियुक्ति के बाद राज्य अनुसूचित आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे आभार जताने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आवास पर पहुंचे तो नजारा देखने लायक था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दरअसल यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान हेमंत ने बातों ही बातों में मंगल सिंह की तारीफ में खूब कसीदें पढ़े। उन्होंने तो यहां तक कहा कि यह व्यक्ति अपने जीवन में कभी कोई अपेक्षा न रखते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होते रहे, लेकिन पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा।

इस दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओं ने कहा कि मंगल भैया आप शांत रहा करो, इस पर हेमंत ने वहां पर मौजूद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि पार्टी में जिम्मेदारी सभी को मिलती है। पद मांगने से नहीं काम करने से मिलता है। कार्यकर्ताओं को पद चुन-चुनकर दिया जाता है। बार-बार निवेदन करने वालों के बारे में पार्टी को सोचना पड़ता है। उनके इतने कहते ही सन्नाटा पसर गया। बातों ही बातों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत ने जिस तरह जो बात कहीं, इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button