Betul Samachar: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पदभार ग्रहण में देरी

अधिकारियों पर लग रहे अवहेलना के आरोप

Betul Samachar: बैतूल। मुलताई नगर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू परमार के पुन: पदभार ग्रहण को लेकर प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेश के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से मामला चर्चा में है। इसे लेकर अध्यक्ष नीतू परमार ने कलेक्टर से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने अधीकारियों पर उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।

उक्त मामले को लेकर उन्होंने बताया कि याचिका क्रमांक सीआर464/2023 के विषय मे उच्च न्यायालय जबलपुर ने 6 अप्रैल 2026 को पदभार ग्रहण किये जाने का स्पष्ट आदेश पारित किया था। आदेश के तहत संबंधित प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में अगले ही दिन, 7 अप्रैल को मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार द्वारा पदभार ग्रहण कराने के संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुलताई को विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया गया।

 आवेदन दिए जाने के बाद भी आज दिनांक तक अध्यक्ष के पदभार ग्रहण को लेकर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। नीतू परमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश का समय पर पालन न होना न केवल कानून व्यवस्था के प्रति लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि यह न्यायपालिका की गरिमा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बैतूल जिले के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। इसे न्यायालय की अवहेलना के रूप में देखा जा रहा है, जो गंभीर विषय है।

जनहित में किए गए इस निवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के आदेश का ससम्मान पालन सुनिश्चित किया जाए और शीघ्र ही मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष को विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाए।

साथ ही यह भी अपेक्षा जताई गई है कि भविष्य में ऐसे मामलों में देरी न हो, ताकि न्यायिक आदेशों की प्रभावशीलता बनी रहे। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक उच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाता है। इस संबंध में मुलताई नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र तिवारी से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार कॉल किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button