Betul News: मौसम बदला तो घटी बिजली की मांग
Betul News: When the weather changed, the demand for electricity decreased.

सतपुड़ा की दो, सिंगाजी की तीन इकाइयां करनी पड़ी बंद
सिंगाजी में है 660-660 मेगावाट की 4 इकाईयां
Betul News: सारनी। एक सप्ताह से आसमान में छा रहे बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मध्य प्रदेश में बिजली की डिमांड घट रही है। इसके चलते मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की इकाइयों को बंद करनी पड़ रही है। बिजली की मांग घटने पर सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारणी की दो बिजली इकाइयों को रिजर्व शटडाउन में बंद किया गया है। इसी तरह श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट की तीन इकाइयों को बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बिजली की मांग घटकर 8000 मेगावाट तक आ पहुंच रही है।
इसी के चलते कुछ दिनों तक सतपुड़ा की 250-250 मेगावाट क्षमता की बिजली इकाइयों को बेकिंग डाउन यानी कि कम लोड पर चलाया गया। लेकिन लगातार बिजली की मांग कम रहने पर सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की दोनों इकाइयों को रिजर्व शटडाउन में बंद कर दिया गया है। बिजली की मांग बढऩे पर सतपुड़ा की दो में से एक यानी की 11 नंबर इकाई को चालू किया जाएगा। पावर प्लांट के जानकारों ने बताया सतपुड़ा के पास 2 लाख मैट्रिक टन से अधिक कोयला भंडारण है।
इनका कहना….
आरएसडी में सतपुड़ा की दोनों बिजली इकाईयां बंद की गई हैं। कोयला भण्डारण दो लाख मिट्रिक टन से अधिक है। डिमांड बढऩे पर बिजली इकाई चालू की जाएगी।
एसएन सिंह, एडिशनल चीफ इंजीनियर, सतपुड़ा सारनी।




