Betul Ki Khabar: आरक्षित मूल्य से कम आया टेंडर, भांग दुकान के लिए फिर होगी नीलामी

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले की एकमात्र भांग दुकान की नीलामी प्रक्रिया पहले प्रयास में पूरी नहीं हो सकी। आबकारी विभाग को प्राप्त एकमात्र टेंडर आरक्षित मूल्य से कम होने के कारण निरस्त करना पड़ा। अब विभाग ने पुन: टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अपेक्षित दरों पर बोली मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार, भांग दुकान के लिए 7 लाख 46 हजार 554 रुपए का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था। लेकिन विभाग को जो एकमात्र टेंडर प्राप्त हुआ, वह इस निर्धारित राशि से कम था। नियमानुसार ऐसी स्थिति में टेंडर को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिसके चलते इसे स्थगित करना पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार ने बताया कि पारदर्शिता और नियमों के पालन के तहत ही यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग ने दोबारा टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। यदि इस बार आरक्षित मूल्य से अधिक या उसके अनुरूप टेंडर प्राप्त होते हैं, तो जल्द ही भांग दुकान के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग के अनुसार, पुन: टेंडर प्रक्रिया में अधिक प्रतिस्पर्धा मिलने की संभावना है, जिससे शासन को बेहतर राजस्व प्राप्त हो सकेगा। अब सभी की नजरें नए टेंडर पर टिकी हैं, जिसके परिणाम के बाद भांग दुकान का संचालन तय होगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button