Betul News: हेमंत के दीपावली मिलन ने छोड़ी अमिट छाप

Betul News: Hemant's Diwali meeting left an indelible impression

जनता से जुड़ा अपार अपनत्व बना दीपावली स्नेह मिलन की मिसाल

Betul News: बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का सरल और सौम्य व्यक्तित्व हमेशा से ही लोगों के दिलों में गहराई से उतरता आया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद कई अवसरों पर उन्होंने कहा भी था यार…. बैतूल वालों को एक पार्टी तो देना है और दीपावली के इस पावन अवसर पर उन्होंने सचमुच इस भावना को साकार कर दिखाया। अपने निवास पर तीन दिवसीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित कर उन्होंने न केवल अपने कार्यकर्ताओं, स्वजनों और नागरिकों को आमंत्रित किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि हर दिल अजीज भी हैं।

तीन दिन तक चले इस स्नेह मिलन समारोह में जिलेभर से लेकर प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए हजारों लोग शामिल हुए जिनमे मंत्री विजय शाह, छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू,खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नर्मदा पुरम सम्भाग आईजी मिथलेश शुक्ला, कमिश्नर केजी तिवारी, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सुर्यवंशी, एसपी वीरेंद्र जैन शामिल थे । अनुमानत: 15 से 20 हजार नागरिक एक विश्वास भरा प्रेम और अपनत्व लेकर अपने प्रिय नेता से मिलने पहुंचे।

बड़ी बात यह है कि इन तीन दिनों में हेमंत भैया स्वयं सुबह से देर रात तक 10-11 घंटे एक पैर पर खड़े रहकर हर एक व्यक्ति से बड़ी आत्मीयता से मिले। छोटा हो या बड़ा, साधारण नागरिक हो या वरिष्ठ पदाधिकारी,हर किसी से वे उसी अपनत्व के साथ मिले, जैसे कोई अपने परिवार के सदस्य से मिलता है। प्यार से गले लगाना, हाल चाल पूछना मानो पल पल का हिस्सा बन चुका था। पूरे आयोजन में उनका अपना परिवार भी पीछे नहीं रहा। रितु भाभी, मुकेश भैया, किरण भाभी, वरद भाई, पल्लव भैया, उर्वी जी, मनोज भैया, अंटू भैया सहित पूरे परिवार ने एकजुट होकर लगातार तीन दिनों तक अतिथियों का तहेदिल से स्वागत किया।

हर चेहरे पर मुस्कान, हर हाथ में आत्मीयता और हर पल में स्नेह की भावना झलक रही थी। इसी तरह भैया का सभी से जाकर स्वयं भोजन का आग्रह करना, हर टेबल पर बैठे लोगों तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचना और हालचाल पूछना यह दर्शाता है कि वे आज भी अपने लोगों से उतना ही प्रेम करते हैं जितना पहले करते थे।

ओहदे में ऊंचे होने के बावजूद उनकी विनम्रता और सहजता ने हर आगंतुक का दिल जीत लिया। दीपावली के इस स्नेहिल अवसर ने एक बार फिर साबित किया कि हेमंत भैया केवल एक नेता नहीं, बल्कि संवेदनशील जनसेवक और सच्चे पारिवारिक व्यक्तित्व के प्रतीक हैं। सांझवीर परिवार की ओर से उन्हें शुभ दीपावली एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button