Ganesh of Lohia Ward: ओम पर शंकर-पार्वती के आशीर्वाद वाली प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

लोहिया वार्ड के गणेश मंडल में डेढ़ लाख की लागत वाली झांकी देखने उमड़ रही भीड़
Ganesh of Lohia Ward: बैतूल। शहर के लोहिया वार्ड (राजेंद्र) में नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल द्वार हर वर्ष चित्ताकर्षक प्रतिमा स्थापित करने का सिलसिला पिछले 37 वर्षों से लगातार जारी है। मंडल के सदस्य हर वर्ष ऐसी प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास करते हैं, जो एकदम अलग रहे।
इस बार भी मंडल ने करीब 16 फीट ऊंची ओम पर विराजमान भगवान श्री शंकर और मां पार्वती के आशीर्वाद देते हुए भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की है। इस प्रतिमा को देखने के लिए गणेश स्थापना के बाद से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है।
समिति के अध्यक्ष नंदू मामा, उपाध्यक्ष हर्ष मालवीय, संतोष सोनपुरे ने बताया कि गणेश मंडल द्वारा हर वर्ष अलग-अलग रूपों में भगवान श्री गणेश की स्थापना करते आए हैं। इस वर्ष स्थापित प्रतिमा अब तक की सबसे ऊंची 16 फीट की है। इस प्रतिमा में 14 फीट ऊंच ओम पर करीब ढाई फीट भगवान श्री गणेश और मां पार्वती विराजित है।
नीचे उनके पुत्र प्रथम पूज्य श्री गणेश को माता-पिता आशीर्वाद दे रहे हैं। समिति के शैलेंद्र चरड़े, जयराम भाऊ, विनोद राठौर ने बताया कि आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंडल के कार्यकर्ता बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि चित्ताकर्षक झांकी को देखे बिना कोई भी श्रद्धालु न लौटे।
समिति के दीपक सलूजा और कुशकुंज अरोरा ने बताया कि 80 हजार की लागत से सारणी के कलाकार बबलू भाई ने झांकी का निर्माण किया है। 70 फीट ऊंचे मंदिर में विराजे शिव परिवार के लिए करीब 30 आधुनिक दूधिया लाइट लगाएं गए हैं। इससे शाम ढलने के बाद नजारा बेहद ही मनमोहक नजर आता है। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से आकर्षक प्रतिमा के एक बार अवश्य दर्शन करने का आग्रह किया है।
सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत
समिति के सिद्धार्थ सोनपुरे, अक्कू पवार, प्रदीप ठानेकर, बंटी पारधे, संजू कवड़े, राहुल पारधे ने बताया कि 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान मंडल में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। बीती रात मंडई गांव की ग्रामीण टीम ने भजन संध्या में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रात 9 बजे से शुरू हुई भजन संध्या 1 बजे तक चलते रही। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के सदस्यों के मुताबिक आगामी दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है। इन कार्यक्रमों में बच्चों के अलावा महिलाओं की भागीदारी नजर आएगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




